G-20 summit Day 1: प्रधानमंत्री मोदी ने इस अंदाज़ में किया विदेशी मेहमानों का स्वागत
देश की राजधानी दिल्ली में आज यानी 9 सितंबर को जी-20 समिट का आगाज हो चुका है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन स्थल ‘भारत मंडपम' पहुंचे विश्व नेताओं से हाथ मिलाकर उनका स्वागत किया और इस दौरान पृष्ठभूमि में ओडिशा के पुरी स्थित सूर्य मंदिर के कोणार्क चक्र की प्रतिकृति ने स्वागत स्थल की शोभा बढ़ाई.
-
G-20 summit Day 1: प्रधानमंत्री मोदी ने इस अंदाज़ में किया विदेशी मेहमानों का स्वागतजी20 नेताओं के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्पेशल डिनर का आयोजन किया. गाला डिनर में हिस्सा लेने जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा भी पहुंचे. आयोजन स्थल पर पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका स्वागत किया. फोटो: पीटीआई
-
G-20 summit Day 1: प्रधानमंत्री मोदी ने इस अंदाज़ में किया विदेशी मेहमानों का स्वागतप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत मंडपम में वैश्विक नेताओं के साथ 'वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन (ग्लोबल बायोफ्यूल्स एलायंस)' का शुभारंभ किया. फोटो: पीआईबी
-
G-20 summit Day 1: प्रधानमंत्री मोदी ने इस अंदाज़ में किया विदेशी मेहमानों का स्वागतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा का स्वागत किया. फोटो: एएनआई
-
G-20 summit Day 1: प्रधानमंत्री मोदी ने इस अंदाज़ में किया विदेशी मेहमानों का स्वागतजी-20 शिखर सम्मेलन का पहला सत्र खत्म हो चुका है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने शनिवार को जी20 शिखर सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय बैठक की और इस दौरान कारोबारी संबंधों को मजबूत करने तथा निवेश को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा हुई.