14 साल की उम्र में देखी 'देवदास' और बदल गई जिंदगी, स्वीडन की एली अवराम कैसे बनीं बॉलीवुड की हीरोइन
बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम आज इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम हैं, लेकिन एक समय था जब वह भारत से हजारों किलोमीटर दूर स्वीडन में हिंदी फिल्में देखते हुए इस हिंदी सिनेमा में आने का सपना देखा करती थीं. उस छोटी सी उम्र में, एक खास फिल्म देखने के बाद, उन्होंने तय किया कि उन्हें एक्ट्रेस बनना है.
- Created by:
-
जुलाई 28, 2026 20:21 IST
-
Published On जुलाई 28, 2026 20:21 IST
-
Last Updated On जुलाई 28, 2026 20:21 IST
-
-
14 साल की उम्र में देखी 'देवदास' और बदल गई जिंदगी, स्वीडन की एली अवराम कैसे बनीं बॉलीवुड की हीरोइनएली ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह करीब 14 साल की थीं,तब उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' देखी थी, लगभग चार घंटे लंबी इस फिल्म ने उन्हें काफी इंप्रेस किया कि वह फिल्म में ऐसे खो गई की स्क्रीन से नजरें नहीं हटा पाईं.
-
14 साल की उम्र में देखी 'देवदास' और बदल गई जिंदगी, स्वीडन की एली अवराम कैसे बनीं बॉलीवुड की हीरोइनफिल्म के शानदार सेट, इंडियन कॉस्ट्यूम, म्यूज़िक और एक्टर्स की एक्टिंग ने उनके दिल में बॉलीवुड के लिए एक खास जगह बना दी. उस समय उन्हें हिंदी भी नहीं आती थी, फिर भी उन्होंने तय कर लिया था कि एक दिन वह हिंदी फिल्मों में काम करेंगी.
-
14 साल की उम्र में देखी 'देवदास' और बदल गई जिंदगी, स्वीडन की एली अवराम कैसे बनीं बॉलीवुड की हीरोइनअपने इस सपने को पूरा करने के लिए एली ने कम उम्र से ही मेहनत शुरू कर दी थी. 17 साल की उम्र में वह स्टॉकहोम के 'परदेसी डांस ग्रुप' से जुड़ीं और बॉलीवुड गानों पर डांस परफॉर्म करने लगीं.