विज्ञापन

तस्वीरें : देशभर में ईद-उल-अजहा की धूम, गले मिलकर मुबारकबाद देते दिखे लोग

देशभर में आज ईद-उल-अजहा की धूम है. दिल्ली, मुंबई समेत सभी शहरों की मस्जिदों में भीड़ है. देशवासी एक-दूसरे से गले मिलकर बधाइयां दे रहे हैं. सुबह से ही देशभर की मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है. पीएम मोदी ने भी सोमवार को ईद-उल-अजहा के अवसर पर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि ईद-उल-अजहा की बधाई! मैं कामना करता हूं कि यह विशेष अवसर हमारे समाज में सद्भाव और एकजुटता के बंधन को और मजबूत करे. सभी खुश और स्वस्थ रहें.

Gallery View
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com