विज्ञापन

पीएम मोदी बोले- दुर्गापूजा भारत की एकता और पूर्णता का पर्व

दुर्गा पूजा और नवरात्रि के दौरान लोग देश भर में नवदुर्गा या शक्ति के नौ रूपों की पूजा करते हैं. ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान मां दुर्गा अपने चार बच्चों लक्ष्मी, सरस्वती, कार्तिक और गणेश के साथ कैलाश पर्वत से पति भगवान शिव के घर आती हैं.

  • वहीं भाजपा महिला मोर्चा के सदस्ययों ने कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भाजपा कल्चरल सेल के दुर्गा पूजा पंडाल के उद्घाटन में हिस्सा लिया. पश्चिम बंगाल में महामारी के बीच पांच दिवसीय समारोह शुरू होते ही पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन किया.
  • अष्टमी पर देवी दुर्गा के आठ रूप - ब्राह्मणी, माहेश्वरी, कौमारी, वैष्णवी, वाराही, नरसिंघी, इंद्राणी और चामुंडा की पूजा की जाती है.
  • ओडिसी डांसर डोना गांगुली ने कोलकाता में भाजपा कल्चरल सेल के दुर्गा पूजा पंडाल के उद्घाटन के दौरान प्रदर्शन किया.
  • गुवाहाटी में दुर्गा पूजा की महा सप्तमी के दौरान एक पंडाल में बच्चे प्रार्थना करते नजर आए.
  • वहीं विजयवाड़ा में कनक दुर्गा मंदिर में दुर्गा पूजा के दौरान केरल के संगीतकार पारंपरिक ड्रम बजा कर मां दुर्गा की पूजा की.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com