होमफोटोनई संसद, डिज्नी वर्ल्ड, चंद्रयान मिशन की थीम पर सजे दुर्गा पूजा पंडाल
नई संसद, डिज्नी वर्ल्ड, चंद्रयान मिशन की थीम पर सजे दुर्गा पूजा पंडाल
देशभर में दुर्गा पूजा पंडाल सजे हुए है. दुर्गा पूजा समारोहों के दौरान, भक्त देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करते हैं. हर साल, देशभर में अलग-अलग विषयों पर आधारित दुर्गा पूजा पंडाल बनाए जाते हैं. थीम बेस्ड पंडालों को देखने भक्त भी दूर-दूर से आते हैं. इसके साथ ही बंगाली खाने का स्वाद लेने का भी यह सबसे अच्छा टाइम होता है.
मयूर विहार फेज-1 में मिलोनी कल्चरल एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने अपने दुर्गा पूजा पंडाल में पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर के प्रसिद्ध टेराकोटा मंदिर की प्रतिकृति बनाई है.