देश भर में स्वतंत्रता दिवस का जश्न, तिरंगे और फूलों ने लगाए लाल किले की खूबसूरती में चार-चांद
देश आज अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. 15 अगस्त 1947 का दिन भारत के इतिहास और हर नागरिक के लिए सबसे अहम दिन है. यही वो दिन है जब भारत के लोगों ने आज़ाद भारत में सांस लेना शुरू किया था.
-
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को नई दिल्ली में 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद विजिटर कॉपी पर हस्ताक्षर किए. इस दौरान उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्य मंत्री अजय भट्ट, तीनों प्रमुख और सीडीएस भी मौजूद थे. फोटो: एएनआई