बॉक्स ऑफिस पर दिल छू लेगा इन नई जोड़ियों का रोमांस, लिस्ट में शामिल तीसरे नंबर वाली जोड़ी देगी सबसे बड़ा सरप्राइज
इस साल 2026 में बॉक्स ऑफिस पर नई जोड़ियों का रोमांस दिल छू लेगा. ये नई जोड़ियां अपनी केमिस्ट्री और दमदार कहानियों के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं.
-
बॉलीवुड जल्द ही दर्शकों के सामने कुछ नई और दिलचस्प ऑन-स्क्रीन जोड़ियां पेश करने जा रहा है. जिसमें रोमांटिक ड्रामा से लेकर एक्शन एंटरटेनर तक, ये नई जोड़ियां अपनी केमिस्ट्री और दमदार कहानियों के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. तो चलिए नजर डालते इन ऑन-स्क्रीन जोड़ियों पर, जिन्हें देखने का हमें सबसे ज्यादा इंतजार है.
-
सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान सरजमीन के बाद फिल्म दिलेर में नजर आएंगे. जहां वह बड़े पर्दे पर साउथ की क्यूट एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे. इंडस्ट्री के इस नए यंग कपल्स की बॉक्स ऑफिस पर कैमिस्ट्री देखने के लिए फैंस बेहद इंतजार कर रहे है.
-
मुंज्या में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीतने के बाद अभय वर्मा अब Laikey Laikaa में राशा थडानी के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखेंगे. यह फिल्म राशा के अगले बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक है इसी के साथ दर्शक भी इस नई जोड़ी की कैमिस्ट्री बड़े पर्दे पर देखने को बेताब है.
-
विक्रांत मैसी और वेदिका पिंटो पहली बार नेटफ्लिक्स की आने वाली सीरीज मुसाफिर कैफे में एक साथ नजर आएंगे. यह सीरीज एक इमोशनल और दिल को छू लेने वाली कहानी दिखाएगी. फिलहाल दर्शक भी दोनों एक्टर्स की नई ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखने के लिए काफी बेताब हैं क्योंकि विक्रांत ने हमेशा से ही अपने अभिनय से अपने फैंस के दिल को छुआ है.