होमफोटो81 साल के हुए बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन, एक नजर उनके फिल्मी सफर पर
81 साल के हुए बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन, एक नजर उनके फिल्मी सफर पर
190 से अधिक फिल्मों में अपने एक्टिंग, दमदार आवाज और डांस के दम पर जादू बिखेर चुके बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज 81 साल के हो गए हैं. बिग बी को बॉलीवुड का शहंशाह भी कहा जाता है.
साल 1942 में जन्मे, अमिताभ बच्चन को जन्म माता-पिता, प्रसिद्ध कवि हरिवंश राय बच्चन और तीजी के घर हुआ था. अमिताभ के नाम का अर्थ है 'वह प्रकाश जो कभी नहीं मिटेगा.
1972 में फिल्म 'एक नज़र' के सेट से बिग बी और जया बच्चन का रोमांस शुरू हुआ था. दोनों 3 जून, 1973 को फिल्म 'जंजीर' की सफलता के बाद शादी के बंधन में बंध थे.
1974 में में बिग बी और जया बच्चन के घर एक बेटी का जन्म हुआ. 17 मार्च, 1974 को श्वेता का जन्म हुआ. श्वेता की शादी राज कपूर के पोते और व्यापारी निखिल नंदा से हुई.
अमिताभ बच्चन ने ए अब्बास की फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी. आपको बता दें कि इस फिल्म के लिए उन्हें 1970 में बेस्ट न्यू कमर के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला था.
साल 1978 में अमिताभ बच्चन ने तीन बड़ी हिट फिल्में दी. डॉन, त्रिशूल और मुकद्दर का सिकंदर साल 1978 की हिट फिल्में रही. फिल्म डॉन के लिए अमिताभ बच्चन को फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया.
इसके बाद साल 1983 में उनकी फिल्म 'कुली' भी ब्लॉबस्टर हिट साबित हुई. कुली की शूटिंग के दौरान, अमिताभ बच्चन एक एक्शन सीक्वेंस में गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
वहीं साल 2000 में वो आदित्य चोपड़ा की फिल्म मोहब्बतें में भी नजर आए थे. इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान भी नजर आए थे. ये फिल्म भी एक ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी.