कौन हैं बॉलीवुड की 'ब्यूटी क्वीन्स', और क्या है इनमें खास...
कौन हैं बॉलीवुड की 'ब्यूटी क्वीन्स', और क्या है इनमें खास...
-
ये हैं बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियांअपने एक्सप्रेशन और नज़ाक़त से सबका दिल जीतने वाली अभिनेत्री मधुबाला अपने समय की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री थीं, जो किसी को भी अपनी ओर आसानी से आकर्षित कर लेती थीं। उनके अभिनय, प्रतिभा, व्यक्तित्व और खूबसूरती को देख कर यही कहा जाता है कि वह भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महान अभिनेत्री हैं।
-
ये हैं बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियांवहीदा रहमान अपने समय की प्रमुख अभिनेत्रियों में से एक थीं। इनकी सुंदरता ने न केवल दर्शकों को बल्कि गुरुदत्त को भी इनका दीवाना बना दिया था। क्लासिक ब्यूटी वहीदा रहमान ने अपने अभिनय कौशल के दम पर कई अवार्ड भी जीते थे।
-
ये हैं बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियां1964 में कश्मीर की कली फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाली शर्मिला टैगोर पहली भारतीय अभिनेत्री थी जिन्होंने फिल्मों में बिकनी पहनी थी। इनकी सुंदरता और एक्टिंग के बल पर इन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया था।
-
ये हैं बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियांवैजयन्ती माला के बाद ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी अभिनेत्रियों में से एक हैं। बॉलीवुड में इनकी खूबसूरती के कायल कई सुपरस्टार्स थे जिनमें जीतेंद्र और संजीव कुमार भी शामिल थे। जीतेंद्र और संजीव कुमार ने हेमा से शादी करने की भी इच्छा जताई थी, लेकिन हेमा ने अपने हमसफर के रूप में अभिनेता धर्मेंद्र को चुना।
-
ये हैं बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियांरियालिटी शो बिग ब्रदर जीतने के बाद एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के चर्चे दूर दूर तक होने लगे। इनकी एक्टिंग के अलावा शूल में इनके गाने यूपी, बिहार लूटने ने इन्हें नई पहचान दी। अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा सजग रहने वाली अभिनेत्री शिल्पा अपनी स्पा और योग की सीडी लॉन्च कर चुकी हैं।
-
ये हैं बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियांफिल्म बाजीगर, करन अर्जुन और ये दिल्लगी में अपने अभिनय का दम दिखाने के बाद अभिनेत्री काजोल ने फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे से दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया। अपनी असाधारण स्क्रीन उपस्थिति और अभिनय का लोहा मनवाने के बाद साल 2001 में काजोल ने अभिनेता अजय देवगन से शादी कर ली थी।
-
ये हैं बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियांऐश्वर्या राय बच्चन को अगर विश्व की सबसे खूबसूरत महिला कहा जाए तो गलत नहीं होगा। शादी के बाद एक बच्ची की मां बन चुकी मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या की खूबसूरती आज भी कम नहीं हुई है। फिल्म ज़ज्बा से एक बार फिर बड़े पर्दे पर कदम रख रहीं ऐश्वर्या को देखने के लिए आज भी दर्शक बेकरार रहते हैं।
-
ये हैं बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियांयह लिस्ट अधूरी रहेगी अगर हम इसमें बंगाली ब्यूटी बिपाशा बसु को शामिल न करें। मॉडल से एक्ट्रेस बनी इस डस्की ब्यूटी की खूबसूरती की चर्चे विदेशों में भी हैं। बिपाशा बसु की खूबसूरती के साथ उनकी छरहरी काया और बोल्ड अंदाज के सभी कायल हैं। बचना-ए-हसीनों में उनके को-स्टार रहे रणबीर कपूर ने उन्हें बॉलीवुड की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस का खिताब दिया है।
-
ये हैं बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियांअपने जीरो साइज़ फिगर के लिए मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर हमेशा से ही अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती रही हैं। इंडियन हो या वेर्स्टन ड्रेसेज, करीना हमेशा अपने स्टाइल को बैलेंस रखती हैं। वैसे कहा जा सकता है करीना अपनी शादी के बाद पहले से भी ज्य़ादा खूबसूरत लगने लगी हैं।
-
ये हैं बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियांफिल्म 'डर्टी पिक्चर' और 'कहानी' में विद्या बालन बेहतरीन भूमिकाएं कर चुकी हैं। फिल्म परिणीता और भूल भुलैया में अपने अभिनय का दम दिखा चुकी अभिनेत्री विद्या को हमेशा से उनके उम्दा अभिनय के लिए जाना जाता है। फिल्म डर्टी पिक्चर के बाद से विद्या हमेशा ही चर्चा में रहती हैं।
-
ये हैं बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियांमॉडल से एक्ट्रेस बनी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण बॉलीवुड में एंट्री करते के साथ ही सबकी चहेती बन गई थीं। बॉलीवुड में समय बितने के साथ ही दीपिका फिल्म बैनर, फैशन ब्रांड और पत्रिकाओं की पसंदीदा एक्ट्रेस बनती चली गईं।
-
ये हैं बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियांकैटरीना कैफ बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत चेहरों में से एक हैं। लाइफस्टाइल पत्रिका-एफएचएम ने अभिनेत्री कैटरीना कैफ को एक बार नहीं बल्कि 3 बार सबसे आकर्षक महिला के तौर पर चुना है। इतना ही नहीं कैटरीना गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं।