बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान हुईं 26 साल की
आज अभिनेत्री ‘सारा अली खान' का जन्मदिन है, वह 26 साल की हो गईं हैं.
-
सारा ने साल 2018 में आई फिल्म ‘केदारनाथ' ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. सारा बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हैं. उनके दिवंगत दादा मंसूर अली खान पटौदी एक क्रिकेटर थे. सारा ने बहुत कम समय में ही लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है, फिल्मों में अभिनय करने के साथ-साथ वह सोशल मीडिया पर भी खासी एक्टिव रहती हैं.