कुंबले बने गुरु! भारत के उभरते स्पिनरों को दिया सफलता का मंत्र
अनिल कुंबले ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उभरते स्पिनरों के लिए दो दिन की खास मास्टरक्लास आयोजित की. इस दौरान उन्होंने युवा गेंदबाजों को एलीट लेवल क्रिकेट के गुर सिखाए. कैंप में सुनील जोशी भी मौजूद रहे.
- Created by:
-
सितंबर 24, 2026 21:21 IST
-
Published On सितंबर 24, 2026 21:21 IST
-
Last Updated On सितंबर 24, 2026 21:21 IST
-
-
अनिल कुंबलेबीसीसीआई ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'इस महीने की शुरुआत में चुने गए उभरते हुए स्पिनरों ने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में भारत के सबसे बड़े मैच-विनर स्पिनरों में से एक अनिल कुंबले के साथ 2 दिन की मास्टरक्लास में हिस्सा लिया.'
-
अनिल कुंबलेइस मास्टरक्लास में भारत के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर सुनील जोशी भी मौजूद थे, जो बेंगलुरु में मौजूद अत्याधुनिक हाई-परफॉर्मेंस सुविधा में स्पिन-बॉलिंग कोच के तौर पर काम करते हैं. जोशी जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स के पुरुष टी20 क्रिकेट इवेंट के लिए भारतीय पुरुष टीम का भी हिस्सा हैं.