विज्ञापन

बिग बी के KBC की चर्चा के बीच अनिल कपूर लाए फैमिली गेम शो, इस दिन होगा‘इंडिया के टॉप 1%' का प्रीमियर

स्टार प्लस और जियो हॉटस्टार लेकर आ रहे हैं इंडिया का सबसे बड़ा फैमिली गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%', जिसे अनिल कपूर होस्ट करेंगे.

Gallery View
  • अमिताभ बच्चन के क्विज रियलिटी गेम शो कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन की चर्चा के बीच अनिल कपूर का नया गेम शो आने वाला है.
  • इस फेस्टिव सीजन में स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार लेकर आ रहे हैं इंडिया का सबसे बड़ा फैमिली गेम शो इंडिया के टॉप 1%, जिसका प्रीमियर 5 सितम्बर को होगा. वहीं हाल ही में इसके कई प्रोमो सामने आए हैं.
  • दुनिया भर में नीदरलैंड्स, जर्मनी, स्पेन, ग्रीस, ऑस्ट्रेलिया, इज़राइल, तुर्की, यूक्रेन, मैक्सिको और अमेरिका जैसे देशों में दर्शकों का दिल जीतने के बाद, इंटरनेशनल फॉर्मेट द 1% क्लब अब इंडिया में अपने लंबे समय से इंतज़ार किए जा रहे डेब्यू के साथ इंडिया के टॉप 1% के रूप में आ रहा है.
  • अनिल कपूर इस रियलिटी शो को होस्ट करेंगे. स्टार प्लस का यह शो पारंपरिक क्विज़ शो से अलग, इंडिया के टॉप 1% लॉजिक, ऑब्ज़र्वेशन और कॉमन सेंस पर आधारित है.
  • अनिल कपूर ने कहा, 'मैं बेहद उत्साहित हूं यह घोषणा करते हुए कि इंडिया के टॉप 1% का प्रीमियर 5 सितम्बर को होगा. इंडिया के टॉप 1% ऐसा शो है जैसा दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा. यह आपको सरप्राइज करेगा और हर पल सतर्क रखेगा क्योंकि यहां बात इस बात की नहीं है कि आप कितना जानते हैं, बल्कि इस बात की है कि आप कैसे सोचते हैं. हर चैलेंज आपके ऑब्ज़र्वेशन, लॉजिक, प्रेज़ेंस ऑफ माइंड और दबाव में शांत रहने की क्षमता को परखता है.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com