विज्ञापन

Adipurush Collection Day 1 Prediction : प्रभास की फ‍िल्‍म कितनी कमाई करेगी पहले दिन? जानें

माना जा रहा है कि यह साल 2023 की सबसे बड़ी भारतीय फ‍िल्‍म साबित हो सकती है।

  • अभिनेता प्रभास और कृति सेनन स्‍टारर फ‍िल्‍म आदिपुरुष (Adipurush) दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फ‍िल्‍म के लिए दर्शक काफी उत्‍साहित हैं। माना जा रहा है कि यह साल 2023 की सबसे बड़ी भारतीय फ‍िल्‍म साबित हो सकती है। इंडस्‍ट्री ट्रैकर Scnilk ने आदिपुरुष के पहले दिन के कलेक्‍शन का जो अनुमान लगाया है, वह उत्‍साहित करने वाला है। यह फ‍िल्‍म इस साल की सबसे बड़ी हिट बॉलीवुड ‘पठान' (Pathaan) को भी पीछे छोड़ सकती है।
  • रामायण के बारे में कौन नहीं जानता। आदिपुरुष उसी पर बेस्‍ड है। फ‍िल्‍म में लीड रोल निभा रहे प्रभास ने भगवान राम की भूमिका निभाई है। कृति सेनन ने जानकी यानी माता सीता का रोल प्‍ले किया है। लक्ष्‍मण का किरदार निभाया है अभिनेता सनी सिंह ने और रावण की भूमिका में सैफ अली खान दिखाई दिए हैं।
  • रिलीज से पहले मेकर्स ने फैसला किया था कि आदिपुरुष जिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी, वहां एक सीट हनुमान जी के लिए खाली रखी जाएगी। आज जब फ‍िल्‍म रिलीज हुई तो सोशल मीडिया में ऐसी तस्‍वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें सिनेमाघरों में हनुमान जी के लिए खाली सीट देखी जा सकती है। एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक थ‍िएटर में बंदर दिखाई दे रहा है।
  • फ‍िल्‍म ने एडवांस बुकिंग से भी जमकर कमाई की। फ‍िल्‍म ट्रेड एनालिस्‍ट तरण आदर्श ने एक ट्वीट में बताया कि आदिपुरुष ने देश की 3 नेशनल चेन्‍स में 3.50 लाख से ज्‍यादा टिकट्स बेचे हैं। टिकटों की बिक्री के आंकड़े इस वीकेंड के लिए हैं। एडवांस टिकटों की बिक्री सबसे अधिक फ‍िल्‍म के हिंदी वर्जन के लिए हुई है। तेलेगु वर्जन के लिए भी काफी टिकटें बुक कराई गई हैं।
  • इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk का अनुमान है कि आदिपुरुष अपनी रिलीज डे यानी शुक्रवार के दिन 90 करोड़ रुपये की कमाई भारत में कर सकती है। यह शुरुआती अनुमान है। गैजेट्स 360 हिंदी अनुमानों की पुष्टि नहीं करता। अगर फ‍िल्‍म यह रिकॉर्ड बना पाती है, तो वह इस साल की सबसे बड़ी फ‍िल्‍मों में से एक पठान को भी पीछे छोड़ देगी। कुछ मीडिया रिपोर्टों में 100 करोड़ कलेक्‍शन का अनुमान लगाया गया है।
  • Sacnilk ने बताया है कि‍ आदिपुरुष के हिंदी (3D) वर्जन को थिएटर में मॉर्निंग शोज में 37.67% ऑक्‍यूपेंसी मिली। दोपहर बाद के शोज में ऑक्‍यूपेंसी 51.38% रही। इवनिंग शोज की ऑक्‍यूपेंसी 63.10% है। नाइट शोज की ऑक्‍यूपेंसी का डेटा सामने नहीं आया है। Sacnilk का अनुमान है आदिपुरुष की पहले दिन की कमाई का बड़ा हिस्‍सा फ‍िल्‍म के तेलेगु वर्जन से आएगा। तस्‍वीरें @omraut से।
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com