विज्ञापन

आजादी के 70 साल और 70 उपलब्धियां, जो बतातीं है देश का गौरव...

आज पूरे देश में आजादी की 70वीं वर्ष गांठ की खुशी की लहर दौड़ रही है। ऐसे में डालिए एक नजर इन 70 सालों में हुए कुछ अहम इवेंट्स पर...

  • 1947 में भारत को आजादी मिलने के एक साल बाद 1948 लंदन ओलिंपिक्स में भारतीय हॉकी टीम ने अपना पहला गोल्ड मेडल जीता था। वहीं अगले साल 1949 में मुथम्मा बेलीअप्पा आईएएस एग्जाम पास करने वाली पहली महिला बनीं। जबकि भारत का संविधान संविधान सभा द्वारा 26 नवंबर 1949 को पारित हुआ तथा 26 जनवरी 1950 से प्रभावी हुआ।
  • भारत ने 1951 में एशियन गेम्स के पहले संस्करण की मेजबानी की। 1952 में भारत में पहली बार चुनाव हुए, जिसमें करीब 17 करोड़ लोगों ने वोट दिए। फ्लैग कैरियर इंडियन एयरलाइंस को 1953 में स्थापित किया गया। 1954 में ट्रॉमबे में एटॉमिक एनर्जी प्रोग्राम लॉन्च करने वाला भारत पहला देश बना। 1955 में भारत का पहला कंप्यूटर HEC2M कोलकाता में किया गया।
  • 1956 में भारतीय हॉकी टीम ने मेलबर्न ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीता। 1957 में आरती साहा इंग्लिश चैनल पार करने वाली भारत तथा एशिया की पहली महिला बनीं। 1958 में आईआईटी की स्थापना हुई। 1959 में सत्यजीत रे की आपुर संसार ने भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक नई पहचान दी. 1960 के रोम ओलंपिक में मिल्खा सिंह विश्व रिकॉर्ड तोड़ने वाले पहले भारतीय बने।
  • भारत ने 1961 में गुट निरपेक्ष देशों की पहली बैठक का नेतृत्व किया। 1962 में भारतीय फुटबॉल टीम ने सबसे ऊंची रैंकिंग हासिल कर एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता। 1963 में देश को मिला भाखरा नांगल बांध। 1964 में पहले भारतीय जेट ट्रेनर HJT-16 ने भरी उड़ान। 1965 में हुई हरित क्रांति की शुरुआत।
  • 1966 में रीता फारिया मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। 1967 में पंडित रवि शंकर ने भारत के लिए पहला ग्रैमी अवार्ड जीता। डॉ प्रफुल्ल सेन 1968 में हार्ट ट्रांस्प्लांट सर्जरी करने वाले दुनिया के तीसरे और एशिया के पहले डॉक्टर बने। 1969 में हुई इसरो की स्थापना।
  • 1971 में भारत ने बांग्लादेश को पाकिस्तान से आजादी दिलाने के लिए सैन्य हस्तक्षेप कर मदद की। 1973 में प्रोजेक्ट टाइगर लॉन्च किया गया। 1974 में भारत ने परमाणु परिक्षण किया। 1975 में भारत को उसका पहला उपग्रह आर्यभट्ट मिला।
  • भारत में 1976 में बंधुआ मजदूर की प्रथा को समाप्त किया गया। 1977 में माइकल फरेरा ने मेलबर्न में जीती वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियनशिप। भारत के पहले टेस्ट ट्यूब बेबी, दुर्गा का जन्म 1978 में हुआ। 1979 में सुप्रीम कोर्ट ने दी जनहित याचिका को ठहराया वैध। 1980 में स्मॉल पॉक्स की बीमारी से निपटने के लिए भारत ने सबसे लंबे टीकाकरण कार्यक्रम में से एक ही शुरूआत की।
  • 1981 में भारतीय वैज्ञानिकों ने अपनी पहली दवा ट्रोमैरिल तैयार की। भारत ने 1982 में एशियन गेम्स की मेजबानी की। 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम ने लंदन में जीता वर्ल्ड कप। 1984 में राकेश शर्मा अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले भारतीय बने। 1985 में भारत फास्ट ब्रीडर न्यूक्लियर रिएक्टर बनाने वाला छठा देश बना।
  • 1986 में 10वें एशियाई खेलों में भारतीय एथलीट पीटी उषा ने 4 स्वर्ण पदक जीते। 1987 में सुनील गावस्कर टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने। 1988 में इसरो ने एशिया की पहली रिमोट सेंसिंग सेटलाइट IRS-1A लॉन्च की। 1989 में केरल का कोट्टायम भारत का पहला पूर्ण साक्षर जिला घोषित किया गया। 1990 में कुवैत और ईरान से 1,10,000 भारतीयों को भारत सरकार ने सुरक्षित निकाला, जोकि दुनिया का अबतक का सबसे बड़ा एयरलिफ्ट माना जाता है।
  • आर्थिक संकट से निपटने के लिए 1991 में भारत ने कई सुधार कार्यक्रमों की घोषणा की। 1993 में इंटरनेशनल मोनेटरी फंड ने दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत को छठा स्थान दिया। 1993 में फिल्मकार सत्यजीत रे ने ऑस्कर जीता। 1994 में सुष्मिता सेना ने मिस यूनिवर्स और एश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर भारत का नाम रोशन किया। 1995 में भारतीयों ने इंटरनेट पर पहली बार लॉग इन किया।
  • 1996 में लिएंडर पेस ने ओलिंपिक में कांस्य पदक जीता। उनका ये पदक 44 साल में भारत का पहला एकल पदक था। 1997 में अरुंधती राय ने अपनी नॉवल गॉड ऑफ स्माल थिंग्स के लिए बुकर प्राइज जीता। 1998 में अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने नोबल पुरस्कार जीता। इंफोसिस 1999 में अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज के नास्डैक में लिस्ट होने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी। 2000 में विश्वनाथन आनंद ने वर्ल्ड् चेस चैंपियनशिप जीता।
  • 2001 में भारतीय लड़ाकू विमान तेजस ने भरी अपनी पहली उड़ान। 2002 में भारतीय क्रिकेट टीम ने लंदन में नेटवेस्ट सीरीज जीती। 2003 में सानिया मिर्जा विम्बलडन डबल्स ट्रॉफी जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी। 2004 ओलिंपिक में राज्यवर्धन सिंह राठौर ने रजत पदक जीता। 2005 में भारत में आरटीआई आई।
  • 2006 में परिमर्जन नेगी इंटरनेशनल चेस ग्रांडमास्टर बनने वाले सबसे युवा एशियाई बने। प्रतिभा पाटिल 2007 में देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं। 2008 में बीजिंग ओलिंपिक्स में अभिनव बिंद्रा ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता। दिल्ली हाईकोर्ट ने 2009 में समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से बाहर किया। 2010 में शिक्षा के अधिकार को संवैधानिक अधिकार घोषित किया गया।
  • 28 साल के लंबे इंतजार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान एम एस धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता। 2012 में भारत ने लंदन ओलिंपिक 6 मेडल जीते. 2013 में मंगलायन ने मंगल ग्रह पर चक्कर लगाया। 2014 में WHO ने भारत को पोलियो मुक्त घोषित किया। 2015 में सानिया मिर्ज़ा और सायना नेहवाल क्रमश: टेनिस और बैडमिंटन में टॉप पर रहीं।
  • 2016 में भारत ने महिला फाइटर पायलटों के पहले बैच को ट्रेनिंग दी। भारत ने 3 अगस्त, 2016 को जीएसटी बिल पारिस किया।
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com