विज्ञापन

Monday to Sunday: हर दिन बनाएं अलग और हेल्दी नाश्ता, ट्राई करें ये 7 आसान रेसिपीज

रोज सुबह किचन में खड़े होकर यही सोचना पड़ता है कि आज नाश्ते में नया क्या बनाएं. वही पुराना पोहा या ब्रेड-बटर खाकर बोर हो चुके हैं? तो चलिए, आपके पूरे हफ्ते का नाश्ता प्लान कर लेते हैं.

Gallery View
  • सोमवार
    हफ्ते की शुरुआत हल्की लेकिन एनर्जी से भरी होनी चाहिए. आप अंकुरित मूंग का चीला या सलाद का सेवन कर सकते हैं.
  • मंगलवार
    झटपट बनने वाला उपमा, जिसमें थोड़ी बीन्स और गाजर डाल लें. क्रंच ऐसा कि दिल खुश हो जाए.
  • बुधवार
    थोड़े मेथी या पालक के पराठे और साथ में ताजा दही न सिर्फ पेट को दिनभर भरा रखेंगे, बल्कि सेहत के लिए भी कमाल हैं.
  • गुरुवार
    सूजी और सब्जियों से बने कुरकुरे अप्पे, कम तेल में तैयार होते हैं और चटनी के साथ एकदम परफेक्ट लगते हैं.
  • शुक्रवार
    दूध, सेब और मेवों से भरपूर ओट्स, शुक्रवार की भागदौड़ के लिए एकदम हेल्दी और परफेक्ट विकल्प है.
  • शनिवार
    हल्का-फुल्का कांदा पोहा, ऊपर से सेव और नींबू डालकर खाएं तो मजा ही आ जाए.
  • रविवार
    वीकेंड का मजा आलू के पराठे और सफेद मक्खन के बिना अधूरा है, आज डाइटिंग को कहें बाय-बाय.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com