4000 करोड़ की रामायणम्, एक से बढ़कर एक एक्टर, जानें कितनी है राम से लेकर रावण की फीस
रामायणम् के ट्रेलर की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. इसी के चलते हम राम, सीता, लक्ष्मण, रावण और विद्युतजीह्व की फीस बताने वाले हैं.
- Created by:
-
अगस्त 03, 2026 09:37 IST
-
Published On अगस्त 03, 2026 09:37 IST
-
Last Updated On अगस्त 03, 2026 09:37 IST
-
-
रामायणम् का बजटरामायणम् 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म है, जिसका पहला पार्ट दीवाली 2026 में रिलीज होने को तैयार है. जबकि दूसरा पार्ट 2027 में आएगा. खास बात यह है कि दोनों पार्ट को 4000 करोड़ के महंगे बजट में बनाया जाएगा, जिसे लेकर खूब एक्साइटमेंट है.
-
टॉक्सिक स्टार यश ने रामायण में ली इतनी फीसटॉक्सिक द फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स के लिए चर्चा में चल रहे एक्टर यश ने रामायणम् में रावण की भूमिका निभाई है. वहीं खास बात यह है कि वह फिल्म को को प्रोड्यूस भी कर रहे हैं. इसके चलते उन्होंने एक फिल्म का 50 करोड़ और दो फिल्म का 100 करोड़ रुपए लिया है.
-
सीता के रोल के लिए साई पल्लवी की फीससाई पल्लवी रामायणम् का ट्रेलर आने के बाद चर्चा में हैं. कहा जा रहा है कि उन्होंने माता सीता का किरदार निभाने के लिए एक पार्ट के लिए 6 करोड़ और दूसरे पार्ट के लिए 6 करोड़ रुपए फीस ली है. इसके चलते दो पार्ट के लिए उनकी टोटल फीस 10 करोड़ रुपए लिए हैं.