Advertisement

जब सुल्तानपुर में प्रचार के दौरान मेनका और प्रियंका गांधी का हुआ आमना-सामना

बृहस्पतिवार को चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) और मेनका गांधी (Maneka Gandhi) का आमना सामना हो गया.

Advertisement
Read Time: 15 mins

मेनका गांधी सुल्तानपुर से लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं.

नई दिल्ली:

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) बृहस्पतिवार को रोड शो करने सुल्तानपुर पहुंचीं. यहां कांग्रेस के संजय सिंह के सामने बीजेपी की मेनका गांधी मैदान में हैं. ये पहला मौक़ा है जब गांधी परिवार के किसी उम्मीदवार के ख़िलाफ़ सीधा प्रचार करने गांधी परिवार का एक सदस्य मैदान में उतरा है. बृहस्पतिवार को चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) और मेनका गांधी (Maneka Gandhi) का आमना सामना हो गया. सुल्तानपुर की पतली सड़कों पर प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान जाम लगा तो चाची मेनका गांधी की गाड़ी फंस गईं. दरअसल प्रियंका गांधी का रोड शो सुलतानपुर शहर में दरियापुर ओवरब्रिज के पास से शुरु होकर बाधमंडी, राहुल चौराहा, लालडिग्गी चौराहा, प्रधान डाकघर चौराहा, जिला अस्पताल चौराहा, सब्जी मंडी होते हुए मालगोदाम तिराहे पर समाप्त होना था.

Advertisement

जब प्रियंका गांधी का रोड शो शुरू हुआ उसी दौरान केंद्रीय मंत्री व सुलतानपुर से भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी (Maneka Gandhi) भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जनसभा से लौट रही थीं और इस प्रकार से दोनों का काफिला एक दूसरे के सामने आ गया. इस दौरान प्रियंका ने हाथ हिला कर मेनका का अभिवादन किया. पल भर के लिए दोनों अपनी अपनी गाड़ियों में आमने सामने हुईं फिर अपनी अपनी राह निकल गईं. आपको बता दें कि मेनका गांधी पिछली बार पीलीभीत से चुनाव लड़ी और जीती थीं. इस बार बेटे वरुण की सीट सुल्तानपुर पर से उनकी अदला बदली हुई है. मेनका गांधी से जब यह पूछा गया कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि प्रियंका उस क्षेत्र में गई हों जहां से वे या वरुण चुनाव लड़ रहे हों, लेकिन इस बार वह सुल्तानपुर आई हैं, तो मेनका ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की.  

Advertisement

NDTV से बोलीं मेनका गांधी: पीलीभीत के बदले सुल्तानपुर से चुनाव लड़ने का फैसला पार्टी का 

Advertisement

वीडियो- यह संविधान बचाने वाला चुनाव है : अयोध्‍या में बोलीं प्रियंका गांधी 

Advertisement

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे: