विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2019

नवजोत सिंह सिद्धू ने योगी आदित्यनाथ को बनाया निशाना, लिखा- इंडियन आर्मी बची थी, उसे भी 'मोदी की सेना' बना दिया

नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu News) ने योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, अब समझे योगी जी की आर्मी आपके चुनाव के लिए है, देश की सुरक्षा के लिए नहीं?

नवजोत सिंह सिद्धू ने योगी आदित्यनाथ को बनाया निशाना, लिखा- इंडियन आर्मी बची थी, उसे भी 'मोदी की सेना' बना दिया
नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर बोला हमला.
  • नवजोत सिंह सिद्धू का योगी आदित्यनाथ पर हमला
  • इंडियन आर्मी बची थी, उसे भी 'मोदी की सेना' बना दिया
  • यूपी के सीएम ने इंडियन आर्मी को 'मोदी जी की सेना' कहा था
नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) प्रचार को लेकर एक रैली के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने अपने भाषण के दौरान भारतीय सेना (Indian Army) को 'मोदी जी की सेना' (Modi ji ki Sena) बताया, जिसे लेकर वह विपक्ष के निशाने पर आ गए. विपक्ष ने इसे सेना का अपमान बताया. उधर, इसे लेकर कांग्रेस नेता और पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने भी सीएम योगी पर निशाना साधा. नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu News) ने ट्वीट किया, अब समझे योगी जी की आर्मी आपके चुनाव के लिए है, देश की सुरक्षा के लिए नहीं? उन्होंने आगे लिखा, 'पहले सीबीआई को रबड़ का गुड्डा बनाया, आरबीआई की बाजू मरोड़ी, रॉ के भेद खोले, ज्यूडिशियरी को चौराहे पर लाकर खड़ा कर दिया. बस इंडियन आर्मी बची थी, उसे भी 'मोदी-की-सेना' बना दिया वाह! दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को दिल्ली के पास गाजियाबाद में एक रैली को संबोधित कर रहे थे, तब उन्होंने उन्होंने 'कांग्रेस के लोग' के साथ विपरीत शब्द के संदर्भ में बार-बार 'मोदीजी की सेना' शब्द का इस्तेमाल किया. 

इस बीच चुनाव आयोग (Election Commission) ने भी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के 'मोदी जी की सेना' वाले बयान पर गाजियाबाद के डीएम से रिपोर्ट मांगी है. ग़ाज़ियाबाद के डीएम अपनी रिपोर्ट यूपी के मुख्य चुनाव अधिकारी को भेजेंगे.

यह भी पढ़ें:  'मोदी जी की सेना' पर घिरे यूपी के CM योगी आदित्यनाथ, चुनाव आयोग ने तलब की रिपोर्ट

गाजियाबाद में योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि 'कांग्रेस के लोग आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते थे और 'मोदी जी की सेना' उन्हें सिर्फ गोली और गोला देती है. यह अंतर है. कांग्रेस के लोग मसूद अजहर जैसे आतंकियों के लिए जी का इस्तेमाल करते हैं, मगर पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार आतंकियों के कैंप पर हमले कर उनका कमर तोड़ती है. 

यह बी पढ़ें: मोदी सरकार आतंकियों से गोली और गोले से निपटती है, उनके नाम के आगे जी नहीं लगाती: योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा था कि कांग्रेस के लिए जो नामुमकिन होता है, वह पीएम मोदी के लिए मुमकिन होता है. क्योंकि पीएम मोदी के लिए असंभव भी संभव बन जाता है. सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि पाकिस्तान रो रहा है लेकिन भारत के अंदर के विपक्षी दल केवल वोट बैंक के लिए सबूत मांग रहे हैं. 

यह बी पढ़ें: अखलाक के गांव में योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'सरकार तुष्टिकरण नहीं, सबके लिए काम करती है'

हालांकि, इस पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यूपी के सीएम द्वारा यह कहना कि भारतीय सेना 'मोदी की सेना' है, हैरान करने वाला है. ऐसा बेखौफ वैयक्‍तिकीकरण और इस तरह हमारी प्रिय भारतीय सेना को हड़पना बेहद अपमानजनक है.

वहीं कांग्रेस की प्रियंका चतुर्वेदी ने योगी आदित्यनाथ पर इस बयान को लेकर हमला किया है और उन्होंने उनसे माफी की मांग की है. उन्होंने ट्वीट किया कि 'यह हमारी भारतीय सेना का अपमान है. वे भारतीय सेना के जवान हैं, किसी प्राइवेट प्रचार मंत्री के नहीं. योगी आदित्यनाथ को माफी मांगनी चाहिए. 

VIDEO: 'मोदी जी की सेना' पर घिरे योगी आदित्यनाथ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Navjot Singh Sidhu, Yogi Adityanath, Modi Ji Ki Sena, LokSabhaPolls2019, Elections 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com