विज्ञापन
This Article is From Mar 17, 2019

राहुल गांधी क्या दक्षिण भारत से भी लड़ेंगे चुनाव? अटकलों पर बीजेपी ने साधा निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी(Rahul Gandhi) पर अपनी पारंपरिक और मजबूत सीट अमेठी के अलावा कर्नाटक में भी किसी सीट से लड़ने का दवाब बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को  तंज कसते हुए कहा कि गांधी को उत्तर प्रदेश में अपनी पारिवारिक सीट खोने का डर है.

राहुल गांधी क्या दक्षिण भारत से भी लड़ेंगे चुनाव? अटकलों पर बीजेपी ने साधा निशाना
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की फाइल फोटो.
नई दिल्ली:

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी(Rahul Gandhi) पर अपनी पारंपरिक और मजबूत सीट अमेठी के अलावा कर्नाटक में भी किसी सीट से लड़ने का दवाब बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को  तंज कसते हुए कहा कि गांधी को उत्तर प्रदेश में अपनी पारिवारिक सीट खोने का डर है. कर्नाटक भाजपा के प्रवक्ता जी. मधुसूदन ने कहा, "राहुल अगर दक्षिण में कहीं से भी लड़ते हैं तो यह कांग्रेस के पतन का संकेत देता है। दक्षिणी राज्य से उनके लड़ने के पीछे का कारण उनका अमेठी को खोने का डर है."

यह भी पढ़ें- देहरादून रैली में बोले राहुल गांधी- यूपीए सत्ता में आई तो शुरू करेंगे न्यूनतम आय गारंटी योजना

उन्होंने कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष दूसरी सीट से लड़ने पर विचार कर रहे हैं और वह भी दक्षिण से, जो पार्टी की कमजोरी दिखाता है."सिद्धारमैया सहित कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के नेताओं ने शुक्रवार को गांधी से अमेठी के साथ-साथ कर्नाटक से भी लड़ने का आग्रह किया था.कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने शुक्रवार को ट्वीट किया, "हम राहुल गांधी को अमेठी के साथ-साथ कर्नाटक से भी लड़ने के लिए आमंत्रित करते हैं. कर्नाटक का गांधी परिवार से मजबूत संबंध है. यहां इंदिरा गांधी चिकमंगलुरू से तथा सोनिया गांधी बेल्लारी से लोकसभा के लिए चुनी जा चुकी हैं."

यह भी पढ़ें- कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए टॉम वडक्कन, तो राहुल गांधी ने दी ये प्रतिक्रिया

जहां पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1978 के उप-चुनाव में चिकमंगलुरू से जीत हासिल की थी, वहीं सोनिया गांधी ने 1999 के आम चुनाव में बेल्लारी सीट से भाजपा नेता सुषमा स्वराज को हराया था.कांग्रेस ने जहां चिकमंगलुरू सीट अपने गठबंधन सहयोगी जनता दल (सेकुलर) को दे दी है, वहीं बेल्लारी सीट पर वह खुद चुनाव लड़ेगी.

वीडियो-देहरादून : राहुल गांधी बोले- अनिल अंबानी कागज का भी जहाज नहीं बना पाएंगे
 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Rahul Gandhi Rally, Rahul Gandhi Contest From South India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com