विज्ञापन
This Article is From May 22, 2019

Election Results: चुनावी नतीजों से पहले अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव ने एक दूसरे को बताया साथ-साथ

Election Results 2019: अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को ‘एक दूसरे के साथ-साथ’ बताया है.

Election Results: चुनावी नतीजों से पहले अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव ने एक दूसरे को बताया साथ-साथ
AAP के संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
नई दिल्ली:

Election Results: विपक्षी दलों की एकजुटता प्रदर्शित करते हुये आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को ‘एक दूसरे के साथ साथ' बताया है. केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और यादव  (Akhilesh Yadav)  ने 23 मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद की रणनीति पर विचार विमर्श किया. आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बताया कि केजरीवाल और यादव ने टेलीफोन पर बात कर आगे की रणनीति पर चर्चा की. सिंह ने लखनऊ में यादव से मुलाकात के बाद बताया कि केजरीवाल ने सपा प्रमुख के साथ टेलीफोन पर भविष्य की रणनीति पर चर्चा की.

मेरठ में SP-BSP कार्यकर्ताओं ने स्‍ट्रॉंग रूम के बाहर लगाया तंबू, दूरबीन और कैमरों से कर रहे हैं EVM की निगरानी

देर शाम यादव ने सिंह के साथ अपनी तस्वीर ट्वीट कर कहा ‘‘आप के साथ.'' इसके जवाब में केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा ‘‘हम भी आप के साथ है अखिलेश जी.'' सिंह ने बताया कि सभी विपक्षी दलों की प्राथमिकता भाजपा को दोबारा सत्ता में आने से रोकना है.

TMC ने चुनाव आयोग से पूछा: क्या बंगाल में आपातकाल की घोषणा हो गई है? जानें क्या है मामला

इस सिलसिले में तेदेपा अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू 17 मई को केजरीवाल से मिल चुके हैं. उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के लिये सात चरण में मतदान पूरा होने के बाद 23 मई को मतगणना होगी. 

Video: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से मिले चंद्रबाबू नायडू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal, Akhilesh Yadav, Election Result 2019, Election Results
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com