विज्ञापन
This Article is From Mar 31, 2019

मनोज तिवारी वोट मांगने आएं तो उन्हें घर से बाहर निकाल दीजिए : केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी को पूर्ण राज्य के दर्जे को लेकर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के रूख की आलोचना की और कहा कि वोट मांगने के लिए आने पर लोगों को उन्हें अपने घरों से बाहर निकाल देना चाहिए.

मनोज तिवारी वोट मांगने आएं तो उन्हें घर से बाहर निकाल दीजिए : केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की फाइल फोटो.
नई दिल्ली:

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी को पूर्ण राज्य के दर्जे को लेकर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के रूख की आलोचना की और कहा कि वोट मांगने के लिए आने पर लोगों को उन्हें अपने घरों से बाहर निकाल देना चाहिए.यहां जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि तिवारी लोगों को बता रहे हैं कि राष्ट्रीय राजधानी को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता. उन्होंने कहा, ‘‘जब वह वोट मांगने के लिए आएं तो उन्हें अपने घरों से बाहर निकाल दीजिए क्योंकि अब वह कह रहे हैं कि राष्ट्रीय राजधानी को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता."

यह भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल के बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- पाकिस्तान की भाषा बोल रहे सीएम

अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सबसे खराब चीज जो उन्होंने की, वह हिंदुओं को मुसलमानों के खिलाफ खड़ा कर रहे हैं. अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘‘उन्होंने देश का सांप्रदायिक सद्भाव खराब कर दिया. सदियों से हम सुनते आ रहे हैं कि हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई (आपस में) भाई-भाई हैं लेकिन मोदी ने हिंदुओं को मुस्लिमों के खिलाफ करके, सब बिगाड़ दिया.'

वीडियो- राजनीति पार्ट टाइम जॉब नहीं : मनोज तिवारी 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal, Aam Admi Party, BJP, Manoj Tiwari
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com