Advertisement

चुनाव से पहले SP-BSP गठबंधन और कांग्रेस को बड़ा झटका, कई नेता BJP में हुए शामिल

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस और सपा-बसपा गठबंधन को बड़ा झटका दिया है.

Advertisement
Read Time: 24 mins
प्रतीकात्मक फोटो.
लखनऊ:

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस और सपा-बसपा गठबंधन को बड़ा झटका दिया है. विपक्षी दलों के कई प्रमुख नेता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हो गए. इन नेताओं में बसपा के सांसद रहे सुरेश पासी और कांग्रेस के तिलोई से दो बार विधायक रहे डॉ. मुस्लिम प्रमुख रूप से शामिल हैं. पूर्व बसपा सांसद सुरेश पासी और कांग्रेस के पूर्व विधायक डॉ. मोहम्मद मुस्लिम ने यहां भाजपा मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली. 

Advertisement

यह भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश के दम पर केंद्र में सरकार बनाने वाली बीजेपी इस बार फंस सकती है '65' के फेर में

इसके अलावा कन्नौज से 2014 में बसपा प्रत्याशी रहे निर्मल तिवारी भी भाजपा में शामिल हो गए. इसके साथ ही सपा के पूर्व राज्य मंत्री (दर्जा प्राप्त) नित्यानंद शर्मा और बसपा के पूर्व महासचिव सीतापुर के रामनरेश भारतीय ने भी भाजपा का दामन थाम लिया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में 34 सीटों पर बीएसपी थी दूसरे नंबर पर, इस बार है सपा के साथ गठबंधन

Advertisement

भाजपा में शामिल होने वाले अन्य नेताओं में रालोद के प्रदेश महामंत्री व बुलंदशहर के दो बार जिला अध्यक्ष रहे राजीव चौधरी, बॉलीवुड अभिनेता मुजफ्फरनगर के मुकेश त्यागी, बसपा के चित्रकूट विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी पंडित जगदीश गौतम, लखनऊ के सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कपूर, प्रतापगढ़ की पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुसुम सिंह, सपा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अलीगढ़ के लक्ष्मी नारायण गांधी (कुशवाहा), सपा की युवजन सभा के नेता धर्मेश शर्मा, अलीगढ़ शहर से सपा के पूर्व प्रत्याशी रमेश पाडेय, बसपा की अलीगढ़ भाईचारा कमेटी के संयोजक पंडित शिव प्रकाश पालीवाल, बसपा के आगरा, अलीगढ़ मंडल के जोनल समन्वयक अजयशील गौतम, कांग्रेस के अलीगढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र भारद्वाज शामिल हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव के दौरान मामूली 'बदलाव' भी पूरे UP में बदल डालेगा नतीजों की सूरत : डॉ प्रणय रॉय का विश्लेषण

Advertisement

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पांडेय ने सभी नेताओं को पार्टी की पट्टिका पहनाई, और उन्होंने कहा कि ये सभी नेता प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं.

उत्तर प्रदेश में 80 सीटें, 7 चरणों में मतदान
11 अप्रैल: गौतमबुद्ध नगर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, सहारनपुर
18 अप्रैल: अलीगढ़, अमरोहा, बुलंदशहर, हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहपुर सीकरी, नगीना
23 अप्रैल: मुरादाबाद, रामपुर, संभल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली, पीलीभीत
29 अप्रैल: शाहजहांपुर, खेड़ी़, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कनौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी, हमीरपुर
6 मई: फिरोजाबाद, धौरहरा, सीतापुर, माेहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, बहराइच, कैसरगंज, गोंडा
12 मई: सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, प्रयागराज, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही
19 मई: महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सालेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज

VIDEO:  क्या 2014 का करिश्मा दोहरा पाएगी बीजेपी?​

Featured Video Of The Day
Exit Poll 2024: Kerala में UDF का दबदबा बरक़रार | NDTV Poll Of Polls | Lok Sabha Election 2024

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे: