दीवाली आने वाली है और घर में त्योहारों जैसा मौसम हो गया है. अकसर लोग भगवान के पोस्टर्स दीवारों पर चिपका देते हैं. पोस्टर को लगाना जितना आसान है, उतना ही मुश्किल है इन्हें हटाना. जब इन्हें हटाते हैं, तो साथ में सफेदी भी हट जाती है और वहां से दीवार बहुत गंदी लगती है. इन निशान पर कुछ भी लगाइए पर ये छिपते नहीं हैं. फिर ठीक करने के लिए दोबारा पेंट ही करवाना पड़ता है और लोग कहते हैं कि यह पेंट और प्लास्टर पोस्टर लगाने की वजह से हुआ है. वैसे आपको बता दें कि पोस्टर य कैलेंडर चिपकाने का तरीका जिम्मेदार नहीं है. दरअसल, दीवार में सीलन, पुराने पेंट का पहले से ही उखड़ना और दीवार का कमजोर पड़न इसकी वजह है. अगर आप चाहते हैं कि दीवार का पेंट खराब न हो तो आपको कुछ तरीके बताते हैं, जिससे आप अपनी दीवार को पेंट को खराब होने से बचा सकते हैं.
पेंट उखड़ने की वजह जान लें पहले
दीवार पर पेंट लंबे समय तक तब ही टिका रहता है, जब वह साफ, सूखी और मजबूती से लगा होता है. अगर आपने पोस्टर और कैलेंडर वहां लगाया है, जहां पहले से ही पेंट हट रहा है और सीलन है, तो जाहिर सी बात है कि पोस्टर और कैलेंडर हटाते समय वह हटेगा ही. वहीं, सीलन सबसे बड़ा कारण होती है, पेंट के हटने का.
अगर आप पोस्टर और कैलेंडर रसोई, बाथरूम और खिड़की की वाली जगह पर लगा है, तो वहां से पोस्टर या कैलेंडर हटाते समय पेंट के हटने के चांस ज्यादा होते हैं. ऐसे में दीवार का पेंट बार बार उखड़ रहा है, तो वहां पर पोस्टर या कैलेंडर लगाने का तरीका बदलने से काम नहीं चलेगा. इसके लिए आपको असली वजह जानना जरूरी है, ताकि जब आप पोस्टर या कैलेंडर हटाएं तो दीवार से पेंट न हटे.
पोस्टर या कैलेंडर लगाने से पहले दीवार चेक करें
आप जहां पर कैलेंडर या पोस्टर लगाने वाले हैं. पहले चेक कर लें कि वहां पर पेंट हटा तो नहीं है या दीवार पर बुलबुले तो नहीं बने हैं. अगर सीलन के निशान या दीवार हल्की नमी वाली है तो वहां पर पोस्टर लगाएंगे तो जाहिर सी बात है कि वहां पर पोस्टर या कैलेंडर तो चिपक जाएगा, लेकिन वहां पर वह ज्यादा समय तक नहीं टिक पाएगा और पोस्टर के साथ पेंट भी गिर जाएगा.
सीलन को करें पहले ठीक, फिर लगाएं
अकसर लोग पेंट हटने पर उस पर ही पेंट करवा देते हैं, लेकिन दीवार के अंदर की नमी दूर नहीं करते हैं. अगर दीवार के अंदर नमी है, तो आप कितना भी पेंट करवा लें, इसके बाद नया पेंट भी कुछ समय बाद खराब हो जाता है. जाहिर ऐसे में पहले पता कीजिए कि नमी कहां से आ रही है. कहीं पानी का पाइप तो लीक नहीं कर रहा है या किचन का भाप वगैरह से दीवार का पेंट खराब नहीं हो रहा है. नमी की असली वजह दूर करें.
उखडे हुए पेंट पर सीधे नया पेंट करें
अगर पेंट ही उखड़ रहा है और आप उस पर ही पेंट कर रहे हैं, तो पहले दीवार की सारी गंदगी, जमी हुई धूल साफ कर लें. दीवार के गहरे गड्ढे या खराब हिस्से हैं, तो उन्हें पहले ठीक करवा लें. फिर सूखने के बाद पेंट करवाएं.
दीवार अच्छे से सूखने दें
अगर पेंट के बाद दीवार सूखी हुई दिख रही है, तो इसका मतलब यह है कि उसके अंदर की नमी चली गई है. उसके बाद ही आप पेंट करें और पोस्टर लगाएं, ताकि पेंट न छूटे.
प्राइमर का करें सही से इस्तेमाल
दीवार पर प्राइमर सही से लगाएं, ताकि पेंट करने से एक बेस बन जाए. इससे पेंट की लेयर दीवार पर एक बेहतर पकड़ बना ले. आपको बता दें कि प्राइमर, सीलन और पानी की लीकेज की समस्या खत्म हो जाएगी, इसलिए दीवार की नमी दूर करना और खराब पेंट को हटाना जरूरी है. इसके बाद दीवार की कंडीशन के हिसाब से सही प्राइमर और पेंट चुनें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं