Belly fat burning tips : एकबार जब वजन बढ़ जाता है, तो उसे कम करना बहुत मुश्किल होता है. इसके लिए आपको जिम से लेकर योगा क्लासेस में घंटों पसीना बहाना होता है. तब जाकर कहीं जिद्दी चर्बी गलती है. लेकिन कुछ लोगों के पास जिम जाने का समय नहीं होता है, ऐसे में फिर उनके लिए वजन जल्दी कम करना एक बड़ा टास्क होता है. ऐसे लोगों के लिए हम यहां पर कुछ आसान तरीके बाते रहे हैं, जिससे बिना जिम के भी अपने बॉडी को शेप में ला सकते हैं...
अपने रूखे-सूखे होंठों को टमाटर से ऐसे करें गुलाबी, बहुत असरदार है ये नुस्खा
कैसे गलाएं अपनी बॉडी की चर्बी - How to reduce your body fat
- अगर आप अपने वजन को कम करना चाहते हैं, तो फिर सुबह का नाश्ता स्किप न करें. ओट्स, अंडे, फल, या ग्रीन स्मूदी जैसे पौष्टिक नाश्ते से अपने दिन की शुरुआत करें. ये सारे फूड्स कम कैलोरी वाले होते हैं और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराते हैं. जिससे आप ओवरईटिंग से बचते हैं.
- ज्यादा शुगर वाली फूड्स आपके वजन को तेजी से बढ़ा सकते हैं.आप तले-भुने और फास्ट फूड से परहेज करें, क्योंकि इनमें ज्यादा कैलोरी होती है. इसके अलावा आप पूरे दिन कम से कम 8 से 9 गिलास पानी जरूर पिएं. वजन कम करने के लिए बॉडी को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है. इससे आपका मेटाबोलिज्म को भी बढ़ावा मिलता है.
- नींद की कमी से शरीर में वजन बढ़ने का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए आप हर दिन 7 से 8 घंटे की नींद जरूर पूरी करें. वहीं, आप ऑफिस में या फिर घर की बिल्डिंग में लिफ्ट लेने की बजाय सीढ़ियां का इस्तेमाल करें. यह एक बेस्ट वर्कआउट है, जो आपके पैरों और पूरे शरीर को टोन करता है.
- इसके अलावा आप माइंडफुल ईटिंग करें. खाने को धीरे-धीरे चबाएं और अच्छे से खाएं, इससे मस्तिष्क को समय मिलता है यह समझने के लिए कि पेट भर चुका है. जिससे आप औरईटिंग नहीं करते और वेट कंट्रोल में रहता है.
- योगा स्ट्रेचिंग भी आपके वजन को कम कर सकता है. इससे बॉडी में लचीलापन बढ़ता है साथ ही इससे तनाव भी दूर होता है. रोजाना कुछ मिनटों का योगा करने से भी वजन घटाने में मदद मिलती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.ट
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं