Home remedy for pink lips : सर्दियों के मौसम में त्वचा शुष्क और बेजान हो जाती है. जिसके कारण न सिर्फ आपका चेहरा बल्कि होंठ रूखे-सूखे और फटे नजर आने लगते हैं. ऐसे में होंठों को गुलाबी और नरम बनाने के लिए टमाटर बेस्ट नैचुरल रेमेडी है. दरअसल, टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) और विटामिन C (vitamin c) होता है, जो त्वचा को नमी देने और रंगत को सुधारने में मदद करता है. ऐसे में आइए जानते हैं इसे कैसे इस्तेमाल करना है...
What is symptoms of stomach tumor : गंभीर हो सकता है स्टमक ट्यूमर, जानिए इसके क्या हैं लक्षण
टमाटर से होंठों को गुलाबी बनाने का तरीका - Make your dry lips pink with tomatoes, this recipe is very effective
टमाटर का रस
सबसे पहले आप एक ताजे टमाटर को काटकर उसका रस निकाल लीजिए. अब इसको अपनी अंगुली की मदद से धीरे-धीरे होंठों पर लगाएं. आप चाहें तो कॉटन का भी इस्तेामल कर सकते हैं. आप इसे रात भर के लिए लगाकर छोड़ दें, या फिर कम से कम 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लीजिए.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
टमाटर और शहद का मिश्रण
आप एक छोटा सा टमाटर लीजिए. इसे दो हिस्से में काट लीजिए और पल्प एक छोटी सी कटोरी में निकाल लीजिए. अब इसमें एक चम्मच शहद मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लीजिए. अब इसे 10 से 15 मिनट होंठ पर लगाकर छोड़ दीजिए. फिर आप गुनगुने पानी से धो लीजिए. अब आपको अपने होंठ मुलायम और चमकदार नजर आएंगे.
टमाटर और नींबू
आप एक टमाटर मैश करके आप उसमें नींबू का रस अच्छे से मिक्स कर लीजिए. फिर इस पैक को होंठों पर 15 से 20 मिनट लगाकर छोड़ दीजिए. अब आप होंठ साफ कर लीजिए. कुछ देर बाद लिप्स मुलायम और गुलाबी नजर आएंगे.
अन्य उपाय
अगर आप चाहते हैं कि होंठ कटे-फटे और रूखे न हों तो इन्हें रोज अच्छे से मॉइश्चराइज करें.
रोज होंठों पर लिप बाम जरूर लगाएं.
पानी भी खूब पिएं, इससे त्वचा को अंदर से हाइड्रेट रखने में मदद मिलेगी.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं