Yogasan to stop hair fall : क्या आप बालों का झड़ना, टूटना रोकने के लिए हर तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर चुके हैं. फिर भी आपके बालों की परेशानी बनी हुई है, तो आपको इसके लिए अपनी रूटीन में 2 योगासन को शामिल कर लेना चाहिए. इससे आपके बाल से जुड़ी सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं. उन दोनों योगाभ्यास के नाम हैं उत्तान आसन और उष्ट्रासन. इसको करना कैसे है आपको आगे आर्टिकल में बताने वाले हैं.
क्या गोलगप्पे खाने से ठीक होता है छाला और अनानास से घटता है मोटापा, यहां जानिए सही बात
बाल झड़ना रोकने के लिए योगाभ्यास
उत्तान आसन - पहला आसन है उत्तान योगासन. इसको करने के लिए आप सबसे पहले मैट पर सीधे खड़े हो जाएं फिर अपने दोनों पैरों को 3 इंच तक फैला लीजिए. फिर आपने दोनों हाथों को ऊपर उठाइए इसके बाद अपने रीढ़ की हड्डी पर जोर देते हुए आगे की तरफ झुकिए और हाथों को जमीन पर टच कराएं. आप इस अवस्था में 5 से 10 सांस तक बने रहें. यह अभ्यास हमारे मास्टर ग्लैंड को स्टीमुलेट करता है, जिससे सारे हार्मोन्स बैलेंस बनाने लगते हैं. साथ ही इसे करने से रक्त का प्रवाह हमारे सिर की तरफ भी बढ़ता है.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
उष्ट्रासन - दूसरा आसन है, उष्ट्रा. इसको करने के लिए आप योगा मैट पर वज्रसान मुद्रा में बैठ जाएं. फिर घुटने पर आप खड़े हो जाएं. इसके बाद दोनों हाथों को कमर पर रखें. फिर सांस भरते हुए पीछे की तरफ शरीर को ले जाएं. इस स्थिति में भी आप 5 से 10 सांस तक रहें. इसको करने से आपके हेयर फॉल की परेशानी तो कम होगी, साथ ही चेहरे की चमक भी बढ़ेगी.
बाल झड़ने के कारण
1- बालों की ठीक से देखभाल नहीं करना, जैसे की बहुत गीली या बहुत सूखे बालों के अंदर कंघी चलाना और बालों को साफ नहीं रखना.
2- पोषक तत्व की कमी, जैसे- राइबोफ्लैविन, बायोटिन, फोलेट और विटामिन बी12.
3- वहीं, जेनेटिक कारण भी हो सकता है, जैसे- माता-पिता में से किसी के बाल कम हो.
4- हार्मोन के बिगड़े रहने से भी बाल झड़ने लगते हैं
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं