विज्ञापन

Yoga Corner Tips: घर के इस छोटे से स्पेस को बनाएं पॉजिटिविटी का हब, हर दिन मिलेगी पॉजिटिव एनर्जी

Yoga Corner Ideas for Home: घर की बालकनी या छत पर शांत और हरियाली से भरपूर योगा कॉर्नर बनाकर योग करें. प्राकृतिक रोशनी, साफ-सफाई और सिंपल डेकोरेशन मानसिक शांति, फिटनेस और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने में मदद करते हैं.

Yoga Corner Tips: घर के इस छोटे से स्पेस को बनाएं पॉजिटिविटी का हब, हर दिन मिलेगी पॉजिटिव एनर्जी
बालकनी या छत के एक छोटे से हिस्से को बनाएं खूबसूरत योगा कॉर्नर
ndtv

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग सिर्फ शरीर को फिट रखने का तरीका नहीं, बल्कि मानसिक शांति और तनाव कम करने का भी बेहतरीन माध्यम है. अगर आप भी घर में योग शुरू करने की सोच रहे हैं, तो बालकनी या छत के एक छोटे से हिस्से को खूबसूरत योगा कॉर्नर में बदल सकते हैं. ताजी हवा, प्राकृतिक रोशनी और शांत माहौल में किया गया योग आपके दिन की बेहतर शुरुआत करने में मदद कर सकता है.

घर में शांत और खुली जगह चुनें

जानकारी के लिए बता दें कि योगा कॉर्नर बनाने के लिए सबसे पहले ऐसी जगह चुनें, जहां शोर-शराबा कम हो. कोशिश करें कि वहां सुबह की धूप और ताजी हवा आसानी से आती हो. इससे योग और ध्यान करने का अनुभव और भी बेहतर बनता है.

हरियाली से बढ़ाएं पॉजिटिविटी

साथ ही अपने योगा स्पेस में छोटे-छोटे पौधे जैसे तुलसी, स्नेक प्लांट, मनी प्लांट या एरेका पाम रखें. ये न सिर्फ जगह को खूबसूरत बनाते हैं, बल्कि आसपास का माहौल भी ताजगी से भर देते हैं. इसके अलावा, योग करते समय अच्छी क्वालिटी का नॉन-स्लिप योगा मैट इस्तेमाल करें. चाहें तो बैठने के लिए छोटा कुशन या चटाई भी रख सकते हैं, ताकि ध्यान या प्राणायाम आराम से कर सकें.

यह भी पढ़ें: मानसून में कर रहे हैं हिल स्टेशन घूमने की प्लानिंग? ये 4 जगहें रहेंगी सेफ, मजेदार हो जाएगी ट्रिप

योगा कॉर्नर में करें सिंपल डेकोरेशन

योगा कॉर्नर को आकर्षक बनाने के लिए बुद्ध की छोटी प्रतिमा, विंड चाइम, हल्की पेंटिंग या फूलों का छोटा फ्लावर वास रखा जा सकता है. हल्की खुशबू वाली मोमबत्तियां भी माहौल को शांत बना सकती हैं.

यह भी पढ़ें: क्या अपने बच्चों की तस्वीरें ऑनलाइन पोस्ट करनी चाहिए? पेरेंटिंग कोच से जान लें

साफ-सफाई का रखें ध्यान

योग करने की जगह हमेशा साफ और व्यवस्थित रखें. वहां सिर्फ जरूरी सामान रखें, ताकि ध्यान भटकने की बजाय मन पूरी तरह योग और मेडिटेशन पर लगा रहे. छत या बालकनी में बनाया गया छोटा-सा योगा कॉर्नर आपकी फिटनेस के साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में मदद कर सकता है. सही माहौल मिलने पर योग की आदत लंबे समय तक बनाए रखना भी आसान हो जाता है.

यह भी पढ़ें: दीवारों से आ रही है सीलन की बदबू? बिना पैसे खर्च किए घर को ऐसे रखें सूखा और महकता हुआ, बस करें ये 4 काम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yoga Corner Ideas India, Home Yoga Space Essentials
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com