विज्ञापन

दीवारों से आ रही है सीलन की बदबू? बिना पैसे खर्च किए घर को ऐसे रखें सूखा और महकता हुआ, बस करें ये 4 काम

Home Care Tips: बारिश में दीवारों की सीलन और बदबू से परेशान हैं तो बिना महंगे प्रोडक्ट्स के भी राहत मिल सकती है. बेकिंग सोडा, कपूर, धूप और ताजी हवा जैसे आसान घरेलू उपाय अपनाएं. आप घरेलू उपाय करके ही सीलन और बदबू दूर कर सकते हैं.

दीवारों से आ रही है सीलन की बदबू? बिना पैसे खर्च किए घर को ऐसे रखें सूखा और महकता हुआ, बस करें ये 4 काम
घर में मौजूद कुछ साधारण चीजों की मदद से दूर करें सीलन की बदबू
ndtv

बारिश के मौसम में घर की दीवारों में सीलन और उससे आने वाली बदबू एक आम समस्या बन जाती है. कई लोग इसे दूर करने के लिए महंगे एयर फ्रेशनर या केमिकल प्रोडक्ट्स खरीदते हैं, जबकि घर में मौजूद कुछ साधारण चीजों की मदद से भी इस परेशानी से काफी हद तक राहत पाई जा सकती है. अगर आपके घर में भी सीलन की गंध परेशान कर रही है, तो ये आसान घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं.

धूप और ताजी हवा को घर में आने दें

जानकारी के अनुसार, जब भी मौसम साफ हो और धूप निकले, घर की खिड़कियां और दरवाजे खोल दें. ताजी हवा और धूप कमरे की नमी को कम करने में मदद करती है, जिससे सीलन की बदबू धीरे-धीरे खत्म होने लगती है.

बेकिंग सोडा या नमक से कम होगी नमी

इसके अलावा, एक छोटी कटोरी में बेकिंग सोडा और सूखा नमक भरकर कमरे के कोनों या सीलन वाली जगह के पास रख दें. ये दोनों चीजें हवा में मौजूद अतिरिक्त नमी और बदबू को सोखने में मदद करती हैं, जिससे कमरा ज्यादा फ्रेश महसूस होता है.

यह भी पढ़ें: जिम करने के बाद कैसा होना चाहिए स्किनकेयर, डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. निरुपमा परवंदा से जानिए

कपूर और लौंग से आएगी ताजगी

कपूर जलाकर कमरे में रखने या कपूर और लौंग को एक कपड़े में बांधकर सीलन वाली जगह के पास रखने से वातावरण में ताजगी बनी रहती है. इसकी खुशबू फफूंदी की गंध को कम करने में सहायक मानी जाती है.

यह भी पढ़ें: बारिश में रोड ट्रिप पर निकलने से पहले गाड़ी में जरूर चेक करें ये 5 चीजें, वरना बीच रास्ते में फंस सकती है जान

इस आसान मिश्रण का करें इस्तेमाल

बता दें कि घरेलू उपाय के तौर पर दो चम्मच नमक, दो चम्मच बेकिंग सोडा, दो कपूर, दो लौंग और थोड़ा सा शैम्पू मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें. इसे सीलन वाली जगह के पास रखने से बदबू कम करने और नमी से होने वाली फंगस की समस्या घटाने में मदद मिल सकती है. हालांकि अगर दीवारों में लगातार सीलन बनी रहती है, तो उसकी मूल वजह की जांच कराना भी जरूरी है.

यह भी पढ़ें: शिमला-मनाली की भीड़ छोड़िए, हिमाचल का ये Hidden Village बन रहा है लोगों की पहली पसंद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Damp Walls Lung Infection, Damp Walls Fix Before Painting
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com