Janhvi Kapoor trendy looks 2024 : साल 2024 फैशन के लिहाज से काफी खास रहा है. इस साल ग्लैमर वर्ल्ड में फैशन और स्टाइल में काफी कुछ नया देखने को मिला. इस साल बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने आउटफिट में खूब एक्सपेरिमेंट किया. मार्डन और ट्रेडिशनल के मिश्रण ने बॉलीवुड अभिनेत्रियों की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए. इस साल एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपने फैशन स्टाइल से अक्सर सुर्खियां बटोरती रही हैं, खासकर वेडिंग और पार्टी लुक्स के मामले में. जाह्नवी का स्टाइल क्लासी, ग्लैमरस और ट्रेंडी होता है, जो हर बार उन्हें एक फैशन आइकन बना देता है. अगर आप भी चाहती हैं कि नए साल की पार्टी और वेडिंग फंक्शन में आपके आउटफिट्स भी एकदम स्टाइलिश और अट्रैक्टिव हों, तो जाह्नवी कपूर के वेडिंग और पार्टी लुक्स से इंपिरेशन ले सकती हैं.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
जाह्नवी कपूर साड़ी लुक 2024
साल 2024 में जाह्नवी कपूर के एक से बढ़कर एक साड़ी स्टाइल ने फैंस को दीवाना कर दिया. अब उनकी सफेद साड़ी वाला यह लुक ही देख लीजिए. जिसमें ऑरेंज कलर के फूल पूरी साड़ी पर बने हुए हैं. जाह्नवी का यह लुक बहुत ही एलिगेंट लग रहा है. इस साड़ी को जाह्नवी ने प्लेन ऑरेंज कलर के ब्लाउज के साथ पेअर किया है. वहीं, हेयर स्टाइल में साइड पार्टीशन करके आगे से बालों को थोड़ा पफ स्टाइल देकर पिन किया है और माथे पर प्लेन लाल बिंदी के साथ पूरे लुक को कंप्लीट किया है. कुल मिलाकर जाह्वनवी का यह लुक बहुत ही सुंदर और सोबर लग रहा है, जिसे आप किसी वेडिंग पार्टी में रिक्रिएट कर सकती हैं.
वहीं, मरून कलर की यह साड़ी जिसको उन्होंने बिकनी स्टाइल ब्लाउड के साथ पेअर किया है, उन्हें काफी स्टाइलिश दिखा रहा है. इस साड़ी लुक को जाह्नवी ने बालों को सेंटर पार्टीशन और वेवी लुक देकर कंप्लीट किया है. वहीं, मेकअप बहुत लाइट रखा है. कान में मरुन कलर के स्टड पहना है, जो उनके पूरे आउटफिट को जस्टिफाई कर रहे हैं. यह साड़ी लुक भी आप किसी वेडिंग पार्टी में ट्राई कर सकती हैं. यह स्टाइल आपको भीड़ से अलग दिखाएगा.
गोल्डन कलर की जाह्ववी की यह साड़ी भी आप शादी फंक्शन में ट्राई कर सकती हैं. यह आपको एक रॉयल लुक देगी. इस साड़ी में जरी का काम किया गया है. वहीं, ब्लाउज भी इसका बहुत हैवी है. इसके साथ जाह्लवी कपूर ने कानों में हैवी झुमका पहना है और माथे पर लाल रंग की बिंद लगाई है. वहीं, बालों को साइड पार्टीशन करके खुला रखा है. ओवरऑल लुक जाह्ववी का वेडिंग फंक्शन के लिए परफेक्ट है.
जाह्नवी कपूर ड्रेस स्टाइल 2024
सफेद रंग की यह मॉडर्न टच वाली इस साड़ी को भी आप साल 2025 में पार्टी और वेडिंग का हिस्सा बना सकती हैं. यह आपको एक गर्लिश लुक देगा.इस लुक को आप नए साल में किसी पार्टी और वेडिंग में ट्राई करके लोगों की तारीफे बटोर सकती हैं. हर कोई आपके इस लुक का दीवाना हो जाएगा.
ग्लिटर वाली जाह्नवी कपूर की यह ड्रेस आप किसी पार्टी में पहनकर जा सकती हैं. यह आपको एक अट्रैक्टिव लुक देगा. इस ड्रेस में जाह्नवी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. इस ड्रेस के साथ जाह्ववी कपूर ने गले में नेकलेस पहना है, जो पूरे लुक को कॉम्लिमेंट कर रहा है.
काले रंग की यह बॉडी कॉन ड्रेस भी नाइट पार्टी के लिए परफेक्ट है. यह लुक काफी हटकर है जिसे आप नए साल की पार्टी में ट्राई कर सकती हैं.
जाह्नवी कपूर लहंगा चोली स्टाइल 2024
जाह्लनवी कपूक की पीकॉक ड्रेस इस साल खूब चर्चा में रही. इस पूरी ड्रेस में मोर के पंखों को उकेरा गया है. नीले रंग की यह ड्रेस भी आप किसी वेडिंग पार्टी में पहनकर जा सकती हैं. इसके साथ आप हाईपोनी स्लीक हेयर स्टाइल जाह्ववी की तरह स्टाइल कर सकती हैं.
जाह्लवी की यह लहंगा चोली ड्रेस भी आप वेडिंग फंक्शन में ट्राई कर सकती हैं. यह मल्टीकलर लहंगा भी बेहद खूबसूरत लग रही है. इसमें जाह्लवी ने अपने लुक को बालों में गजरा लगाकर साउथ इंडियन टच दिया है. जाह्लवी का यह लुक भी फैंस के बीच खूब चर्चा में रहा.
लाल साड़ी वाला यह लुक भी जाह्नवी का लोगों को खूब पसंद आया. इसमें हरे रंग के ब्लाउज के साथ पहना है. यह लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई है. इसमें जाह्लवी ने कान में सहारा स्टाइल ईयर रिंग पहना है और गले में चोकर और माथे पर हरे रंग की बिंदी लगाकर पूरे लुक को कंप्लीट किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं