विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2019

नेहा कक्कड़ ने अपनी दोस्त के साथ बनाया मज़ेदार वीडियो, बोलीं - लड़कियों को चाहिए ये...

दिव्या खोसला का हाल ही में एक गाना 'याद पिया की आने लगी' (Yaad Piya Ki Aane Lagi) रिलीज हुआ है. इस गाने में दिव्या खोसला कुमार और टिकटॉक स्टार फैज़ु ने एक्ट किया है. इस गाने की वीडियो यूट्यूब पर वायरल है, जिसे अभी तक 4 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है.  

नेहा कक्कड़ ने अपनी दोस्त के साथ बनाया मज़ेदार वीडियो, बोलीं - लड़कियों को चाहिए ये...
नेहा कक्कड़ और दिव्या खोसला कुमार वीडियो में ये क्या बता रही हैं...
नई दिल्ली:

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का गाया हुआ गाना 'याद पिया की आने लगी...' (Yaad Piya Ki Aane Lagi) यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. इसी गाने के साथ दिव्या खोसला कुमार (Divya Kumar Khosla) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक मज़ेदार वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में नेहा कक्कड़ और दिव्या कुमार खोसला बता रहा हैं कि आखिर 'लड़कियां किस चीज़ के लिए ललचाती है या उन्हें क्या चाहिए.' इस वीडियो के कैप्शन में भी दिव्या खोसला कुमार लिखती हैं, 'बिन तेरे सब सज़ा है बिन तेरे कहां मज़ा है... देखिए पूरा वीडियो और जानिए लड़कियों को क्या चाहिए.' 

नेहा कक्कड़ और दिव्या खोसला कुमार का मज़ेदार वीडियो...


दरअसल, इस वीडियो में नेहा कक्कड़ और दिव्या खोसला बता रही हैं कि लड़कियों को सबसे ज्‍यादा खाना पसंद होता है, जिसके लिए वो इतना ललचाती रहती हैं. 

वहीं आपको बता दें, आज यानी 21 नवंबर को दिव्या खोसला कुमार का बर्थडे भी है. वो 37 साल की हो गई हैं. 

कौन हैं दिव्या खोसला कुमार?
दिव्या खोसला एक एक्ट्रेस, प्रॉड्यूसर और डायरेक्टर हैं. वह टी-सीरीज़ (T-Series) के फाउंडर गुलशन कुमार की बहू हैं. गुलशन कुमार को आपने धार्मिक गानों के वीडियो खासकर शेरावाली माता के गानों में बखूबी देखा होगा. दिव्या खोसला और गुलशन कुमार के बेटे भूषण कुमार से साल 2005 मेंं शादी की थी. दोनों का एक बेटा रुहान भी है. प्लेबैक सिंगर तुलसी कुमार दिव्या खोसला की ननद हैं. दिव्या खोसला 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों', 'सनम रे' और 'बुलबुल' जैसी फिल्मों में दिख चुकी हैं.

दिव्या खोसला का हाल ही में एक गाना 'याद पिया की आने लगी...' रिलीज हुआ है. इस गाने में दिव्या खोसला कुमार और टिकटॉक स्टार फैज़ु ने एक्ट किया है. इस गाने की वीडियो यूट्यूब पर वायरल है, जिसे अभी तक 4 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है.  

'Yaad Piya Ki Aane Lagi' गाने की वीडियो...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yaad Piya Ki Aane Lagi, Neha Kakkar, Divya Khosla Kumar, TikTok Video, Faisu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com