World Hypertension Day 2023: हाइपरटेंशन ऐसी कंडीशन है जिसमें धमनियों में रक्त जरूरत से ज्यादा तेजी से बहने लगता है और हाई ब्लड प्रेशर का कारण बनता है. आमतौर पर खराब जीवनशैली, खानपान और वर्कआउट आदि ना करना हाइपरटेंशन की वजह होता है. हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की दिक्कत दिल की सेहत बिगाड़ने वाली साबित हो सकती है. इसीलिए इसपर वक्त रहते ध्यान देना जरूरी होता है. हर साल 17 मई के दिन विश्व हाइपरटेंशन दिवस मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मकसद लोगों के बीच हाइपरटेंशन को लेकर जागरूकता फैलाना, इसके खतरों से अवगत कराना और हाई बीपी (High BP) की दिक्कत कम करने पर जोर देना है.
विश्व हाइपरटेंशन लीग द्वारा विश्व हाइपरटेंशन दिवस 14 मई 2005 से मनाया जाना शुरू हुआ जिसे अगले ही साल 2006 से 17 मई के दिन मनाया जाने लगा. विश्व हाइपरटेंशन लीग में 85 से ज्यादा देश शामिल हैं जिनका लक्ष्य हाइपरटेंशन को कम करना है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अगर आपका बच्चा भी घुटने मोड़कर बैठता है, तो डॉक्टर से जानिए क्या हो सकते हैं नुकसान
हाई बीपी कम करने के लिए एक्सरसाइज | Exercises To Reduce High BP
स्ट्रेंथ ट्रेनिंगमसल्स के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग अच्छी रहती है. इससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है. हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत कम करने के लिए आप स्ट्रेंथ ट्रेनिंग कर सकते हैं. इसमें उन एक्सरसाइज को शामिल करें जो बिगिनर्स के लिए हों.
कार्डियो एक्सरसाइजहाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत कम करने के लिए कार्डियो एक्सरसाइज (Cardio Exercise) की जा सकती है. कार्डियो एकसरसाइज से कैलोरी बर्न होती है, ब्लड फ्लो बेहतर होता है और दिल की सेहत अच्छी रहने में मदद मिलती है. लेकिन, लाइट स्ट्रेंथ ट्रेनिंग चुनें जैसे डांस, जंपिंग रोप्स, स्विमिंग, साइकलिंग और जंपिंग जैक्स आदि.
सीढ़ियां चढ़नासीढ़ियां चढ़ना-उतरना भी अपने वर्कआउट का हिस्सा बनाया जा सकता है. आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बल्कि अपनी रोजमर्रा की जीवनशैली में ही लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों को चुनना है. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल (Blood Pressure Control) में रखने का यह अच्छा तरीका साबित होता है.

Photo Credit: iStock
स्ट्रेचिंगस्ट्रेचिंग शरीर की लचकता या कहें फ्लेक्सिबिलिटी को बढ़ाती है. इससे शरीर को कई तरह से फायदा मिलता है. खासकर मसल्स के लिए स्ट्रेचिंग अच्छी रहती है. इससे ब्लड प्रेशर कम होने में भी मदद मिल सकती है और स्ट्रेस व पीठ के दर्द से राहत मिलती है सो अलग.
बैठकर करें एक्सरसाइजअगर आप हाई ब्लड प्रेशर के साथ-साथ मोटापे से भी परेशान हैं तो बैठकर करने वाली एक्सरसाइज भी अपने वर्कआउट (Workout) में शामिल कर सकते हैं. इससे हाई ब्लड प्रेशर कम होने में सहायता होगी और बहुत ज्यादा मेहनत भी नहीं लगेगी.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
मुंबई के सड़कों पर सूर्या, मलाइका अरोड़ा, सुज़ैन खान को किया गया स्पॉटNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं