विज्ञापन
This Article is From Jul 07, 2017

विश्व चॉकलेट दिवस: 25 फीसदी ज्यादा ऑनलाइन चॉकलेट मंगाती हैं भारतीय महिलाएं

पुरुषों की तुलना में महिलाओं के 25 फीसदी से ज्यादा ऑनलाइन चॉकलेट मंगाने की संभावना होती है.

विश्व चॉकलेट दिवस: 25 फीसदी ज्यादा ऑनलाइन चॉकलेट मंगाती हैं भारतीय महिलाएं
एक शोध में सामने आया है कि पुरुषों की तुलना में भारतीय महिलाएं 25 फीसदी ज्यादा चॉकलेट उत्पाद ऑनलाइन मंगाती हैं. विश्व चॉकलेट दिवस 7 जुलाई के मौके पर स्वैगी ने भारत के ऑनलाइन चॉकलेट उत्पादों के खपत के तरीकों का अध्ययन किया है. शोध में पाया गया कि ऑनलाइन सभी मिठाइयों (स्वैगी) में से आधे से ज्यादा चॉकलेट की बनी होती है. वास्तव में इस प्लेटफार्म पर प्रमुख मांग वाली 60 फीसदी मिठाइयां चॉकलेट पर आधारित हैं.

पुरुषों की तुलना में महिलाओं के 25 फीसदी से ज्यादा ऑनलाइन चॉकलेट मंगाने की संभावना होती है.

भारतीयों की चॉकलेट की दीवानगी सिर्फ एक दिन सोमवार को नहीं रहती है. भारतीयों की चॉकलेट की दीवानगी हर रोज रहती है.

भारत में चॉकलेट के सबसे पसंदीदा मांग में : डेथ बाई चॉकलेट, हॉट चॉकलेट फ्यूज, चॉकलेट मिल्क सेक, चॉकलेट ब्राउनी व चॉकलेट ट्रफेल पेस्ट्री.

इसमें 18-24 आयु वर्ग वाले लोग ज्यादा चॉकलेट उत्पादों को ऑनलाइन मंगाते हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
इंडो-एशियन न्यूज़ सर्विस
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
World Chocolate Day, World Chocolate Day 2017, Indian Women, Order Chocolate Items Online
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com