World Bicycle Day: हर साल 3 जून के दिन विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है. साइकिल दिवस मनाने के पीछे पर्यावरण के लिए साइकिल के फायदे उजागर करना और सेहत के लिए साइकिल चलाने के फायदों से लोगों को अवगत कराने जैसे कारण निहित हैं. इस दिन को 2018 से मनाया जाना शुरू हुआ है. साइकिल ऐसा वाहन है जो वायु प्रदूषण को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है क्योंकि इसे चलाने के लिए पेट्रोल या सीएनजी जैसे किसी इंधन की जरूरत नहीं पड़ती है. वहीं, सेहत पर भी साइकिल चलाने (Cycling) के कई फायदे साफ देखे जा सकते हैं. यहां जानिए सेहतमंद रहने के लिए और शरीर को दुरुस्त रखने के लिए रोजाना कितनी देर साइकिल चलाना फायदेमंद होता है.
कितनी देर चलाएं साइकिल
साइकिल केवल एक वाहन भर नहीं है बल्कि इसे चलाने के सेहत से जुड़े भी कई फायदे हैं. साइकिल चलाना एक तरह की एरोबिक एक्सरसाइज है जिसे शरीर को चुस्त रखने के लिए, पतले होने के लिए और मसल्स को टोन करने के लिए भी चलाया जा सकता है. साइकिल चलाने पर मूड अच्छा होने में भी मदद मिलती है. अगर रोजाना पर्याप्त समय के लिए साइकिल चलाई जाए तो शरीर शेप में रहता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

अगर आपकी उम्र 18 से 64 के बीच है तो आपको मोडरेट इंटेंसिटी के साच साइकिल चलानी चाहिए. साइकिल चलाने का सामान्य समय 30 मिनट से 45 मिनट के बीच है. अगर आप इतनी अवधि तक साइकिल चलाते हैं तो आपको फिट रहने में मदद मिलेगी. लेकिन, इसके लिए जरूरी नहीं कि आप रोजाना ही साइकिल चलाएं. हफ्ते में 3 दिन भी आधे से एक घंटे के बीच साइकिल चलाना फायदेमंद साबित होता है.
वजन घटाने के लिए साइकिल चलानाअगर आप वजन घटाने (Weight Loss) के लिए साइकिल चला रहे हैं तो यह सिर्फ साइकिल चलाने की अवधि ही नहीं बल्कि साइकिल चलाने के तरीके पर भी निर्भर करेगा कि आप साइकिल चलाने से वजन घटा पाएंगे या नहीं.
धीमी रफ्तार में साइकिल चलाना आपकी सेहत के लिए अच्छा है लेकिन इससे वजन घटाने में कठिनाई आएगी. वजन घटाने के लिए आप मैदानी इलाके पर तेज रफ्तार में साइकिल चला सकते हैं. लेकिन, साइकिल एकसाथ ज्यादा देर तक चलाने के बजाय बीच-बीच में ब्रेक लें. पानी अपने साथ रखें और बीच में समय निकालकर कुछ खा लें. तेज रफ्तार साइकिल चलाने पर शरीर का फैट बर्न (Fat Burn) होने और बॉडी पॉश्चर अच्छा होने में मदद मिलती है. एक घंटा भी इस तरह साइकिल चलाना पर्याप्त होता है.
वजन कम करने के लिए ढलान पर चढ़ते हुए साइकिल चलाई जा सकती है. इससे शरीर का बल ज्यादा लगेगा जिससे वजन तेजी से घट सकता है. ढलान वाली साइक्लिंग आपको 30 से 60 मिनट के बीच करनी होगी. खासकर 20 मिनट लगाकर साइकिल चलानी होगी जिससे मसल्स मजबूत हों.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
आमिर खान ने कपिल शर्मा से पूछा कि उन्हें अपने शो में क्यों नहीं बुलाया?NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं