विज्ञापन
This Article is From Sep 03, 2025

आपका बॉडी टेम्परेचर बताता है आपकी फिटनेस और इम्युनिटी का हाल

Healthy body temperature tips: आपका बॉडी टेम्परेचर सिर्फ बुखार का नहीं, बल्कि फिटनेस और इम्युनिटी लेवल का भी आईना है. संतुलित जीवनशैली से आप इसे हेल्दी रेंज में रख सकते हैं.

आपका बॉडी टेम्परेचर बताता है आपकी फिटनेस और इम्युनिटी का हाल
आपका बॉडी टेम्परेचर ही है आपकी हेल्थ का गुप्त राज

Tips to maintain body temperature: अक्सर हम बुखार होने पर ही अपने शरीर का तापमान चेक करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नॉर्मल बॉडी टेम्परेचर भी आपकी फिटनेस और इम्युनिटी का सीधा संकेत देता है? हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि, शरीर का तापमान आपके मेटाबॉलिज़्म, हार्मोन और इम्यून सिस्टम की एक्टिविटी से जुड़ा होता है.

Latest and Breaking News on NDTV

लो टेम्परेचर और फिटनेस | Low Temperature and Fitness

अगर आपका शरीर का तापमान अक्सर 36°C (96.8°F) से कम रहता है, तो यह संकेत हो सकता है कि आपका मेटाबॉलिज़्म स्लो है. ऐसे लोगों को थकान जल्दी होती है, एक्सरसाइज का असर कम दिखता है और वेट लॉस मुश्किल हो जाता है. यह शरीर की एनर्जी लेवल और फिटनेस पर असर डालता है.

हाई टेम्परेचर और इम्युनिटी | High Temperature and Immunity

शरीर का सामान्य तापमान 36.5°C से 37.5°C के बीच होना चाहिए. अगर यह इससे ज्यादा है, तो यह बताता है कि इम्यून सिस्टम किसी इंफेक्शन से लड़ रहा है. हल्का बुखार भी इस बात का संकेत है कि शरीर अपने डिफेंस मोड में है और वायरस या बैक्टीरिया से लड़ रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

बैलेंस्ड टेम्परेचर और हेल्दी बॉडी | Balanced Temperature and Healthy Body

अगर आपका तापमान सामान्य है, तो यह दर्शाता है कि आपका शरीर एनर्जी, हार्मोन और इम्युनिटी के बीच सही संतुलन बनाए हुए है. ऐसे लोग ज्यादा एक्टिव, फिट और हेल्दी महसूस करते हैं. यही कारण है कि डॉक्टर हेल्थ चेकअप में हमेशा टेम्परेचर चेक करते हैं.

कैसे रखें शरीर का तापमान सही? | How to Maintain Healthy Body Temperature

  • रोज़ाना हल्की-फुल्की एक्सरसाइज और योग करें.
  • पर्याप्त पानी पिएं और हाइड्रेटेड रहें.
  • संतुलित डाइट लें जिसमें विटामिन और मिनरल्स हों.
  • पर्याप्त नींद लें और स्ट्रेस कम करें.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

ये भी पढ़ें:- दुनिया का सबसे खतरनाक कोबरा

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Body Temperature And Metabolism, Healthy Body Temperature Tips, Healthy Lifestyle For Fitness Immunity, Body Temperature Health Connection, Normal Body Temperature Meaning, Low Body Temperature Fitness, Metabolism And Body Temperature
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com