विज्ञापन

Parenting Tips: बच्चों को खिलौनों की जगह दें ये 5 गिफ्ट, चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट ने बताया दिमाग होगा तेज और बढ़ेगा कॉन्फिडेंस

चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट कहती हैं, खिलौनों से बच्चा थोड़ी देर खेलता है और भूल जाता है. ऐसे में बच्चों को वो चीजें गिफ्ट करें, जिससे बच्चा नई चीजें सीख पाए.

Parenting Tips: बच्चों को खिलौनों की जगह दें ये 5 गिफ्ट, चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट ने बताया दिमाग होगा तेज और बढ़ेगा कॉन्फिडेंस
खिलौनों की जगह बच्चों को गिफ्ट करें ये चीजें
(P.C- Freepik)

हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा समझदार बने, अच्छी तरह सीखे और जिंदगी में आगे बढ़े. अक्सर बच्चे की खुशी के लिए हम उन्हें नए-नए खिलौने खरीदकर दे देते हैं. ये खिलौने बच्चे को थोड़े समय के लिए खुश भी करते हैं, लेकिन इनसे बच्चा कुछ सीख नहीं पाता है. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे का दिमाग तेज हो और उसकी सोचने-समझने की ताकत बढ़े, तो उसे ऐसी चीजें दें जो उसके सीखने और विकास में मदद करें. मशहूर चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट श्वेता गांधी ने अपने इंस्टाग्राम पर ऐसे ही 5 खास गिफ्ट बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-

खिलौनों की जगह बच्चों को गिफ्ट करें ये चीजें

नंबर 1- किताबें

चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट कहती हैं, खिलौनों से बच्चा थोड़ी देर खेलता है, लेकिन किताबें उसे हमेशा कुछ नया सिखाती हैं. किताबें पढ़ने से बच्चे की सोचने की क्षमता बढ़ती है. उसकी भाषा अच्छी होती है, नई बातें सीखने की आदत बनती है और सोचने की शक्ति भी मजबूत होती है. जिन घरों में किताबें पढ़ने का माहौल होता है, वहां बच्चे ज्यादा समझदार, आत्मविश्वासी और जिज्ञासु बनते हैं.

नंबर 2- एक्सपीरियंस

महंगे खिलौने देने की बजाय बच्चे को अच्छे एक्सपीरियंस दें. जैसे- उसे चिड़ियाघर, पार्क, म्यूजियम या नेचर वॉक पर लेकर जाएं. वहां वह नई चीजें देखेगा और बहुत कुछ सीखेगा. अगर बाहर जाना संभव नहीं है, तो घर पर ही उसके साथ कूकिंग करें या कोई मजेदार एक्टिविटी करें.

नंबर 3- नई स्किल्स

बच्चे को खिलौने देने की बजाय उसे कोई नई स्किल सिखाएं. जैसे म्यूजिक सीखना, डांस करना, Chess खेलना, पब्लिक स्पीकिंग, कोडिंग आदि. इनसे बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ता है.

नंबर 4- बोर्ड गेम

खिलौने की जगह आप बच्चों को बोर्ड गेम दे सकते हैं जैसे- UNO, Sequence, Monopoly. ऐसे गेम बच्चों को सोचना, सही फैसला लेना, प्लान करना और धैर्य रखना सिखाते हैं.

नंबर 5- सबसे जरूरी है आपका समय

इन सब से अलग चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट कहती हैं, बच्चे के लिए सबसे बड़ा गिफ्ट कोई महंगा सामान नहीं, बल्कि माता-पिता का समय होता है. हर दिन कुछ देर उसके साथ बैठें, उसकी बातें सुनें, उससे खुलकर बात करें और उसकी छोटी-छोटी खुशियों में शामिल हों. इससे बच्चा खुद को सुरक्षित महसूस करता है. उसका आत्मविश्वास बढ़ता है और वह अपनी हर बात आसानी से आपके साथ शेयर कर पाता है.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

यह भी पढ़ें- Sibling Rivalry: बात-बात पर झगड़ा करते हैं बच्चे? चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट ने बताया पैरेंट्स के क्या करने से खत्म हो जाएगी लड़ाई
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parenting Tips, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com