विज्ञापन
This Article is From Jun 22, 2025

Hotwifing है नया अजीबो-गरीब Trend, एक्सपर्ट्स ने बताया क्या सचमुच शादीशुदा जिंदगी में स्पार्क ला सकता है यह ट्रेंड

आजकल अलग-अलग तरह के रिलेशनशिप ट्रेंड्स सुनने में आते रहते हैं. ऐसा ही एक नया ट्रेंड है हॉटवाइफिंग. ऐसे में यह ट्रेंड क्या है और इसे कौनसे कपल्स ट्राई कर रहे हैं, जानिए यहां.

Hotwifing है नया अजीबो-गरीब Trend, एक्सपर्ट्स ने बताया क्या सचमुच शादीशुदा जिंदगी में स्पार्क ला सकता है यह ट्रेंड
What Is Hotwifing: हॉटवाइफिंग कंसेंशुअल नॉन-मोनोगैमी है. 

Relationship Trends: रिलेशनशिप से जुड़े अलग-अलग तरह के ट्रेंड्स आएदिन सुनने में आते रहते हैं. इन ट्रेंड्स को कुछ कपल्स फॉलो करते हैं तो कुछ नहीं करते. इसी तरह का एक ट्रेंड है हॉटवाइफिंग (Hotwifing). नॉन-मोनोगमस कपल्स इस ट्रेंड को अपना रहे हैं. मोनोगैमी रिलेशनशिप का वो टर्म है जिसमें शादीशुदा कपल या पार्टनर एकदूसरे के साथ होते हैं और किसी और व्यक्ति के साथ इंटिमेट रिलेशनशिप में नहीं होते. नॉन-मोनोगैमी एक अंब्रैला टर्म है जिसमें 2 लोगों के और भी कई रोमांटिक या सैक्शुअल पार्टनर्स हो सकते हैं. ऐसे में नॉन-मोनोगैमी (Non-Monogamy) अपनाने वाले कपल्स के बीच यह नया इंटीमेसी ट्रेंड हॉटवाइफिंग सुनने को मिल रहा है. 

क्या है हॉटवाइफिंग ट्रेंड । What Is Hotwifing Trend 

हॉटवाइफिंग एक तरह की कंसेंशुअल (सहमति के साथ) नॉन-मोनोगौमी है जिसमें शादीशुदा या फिर कमिटेड औरत, जिसे हॉटवाइफ कहकर बुलाया जाता है, पति या पार्टनर से अलग दूसरे पुरुषों के साथ शारीरिक संबंध रखती है और इसकी जानकारी उसके पति या पार्टनर को होती है, वह उसे सपोर्ट भी करता है और उसका इसमें एक्टिव पार्टिसेपशन रहता है. 

डेली मेल को दिए इंटरव्यू में लोगन नाम के एक पति ने कहा कि, "यह एक तरह से ऐसा है जैसे अपने दोस्त को अपनी कार ड्राइव करने को दी हो. उसे समझ आता है कि यह (कार) कैसी चल रही है, उसे वो वापस देनी पड़ती है लेकिन इससे एक गर्व की अनुभूति होती है. आपको पता चलता है कि मेरी जिंदगी कैसी है."

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स 

कोलकाता बेस्ड साइकोथेरैपिस्ट मानसी पोद्दार का कहना है कि "हॉटवाइफिंग में पति या पार्टनर अपने पार्टनर के सेक्शुअल एंकाउंटर्स से प्लेजर फील करता है, ऐसा वह देखकर कर सकता है, उनके बारे में जानकर कर सकता है या कई बार पार्टिसिपेट भी करता है. यह एक तरह की कामुक साझेदारी है लेकिन यह तभी काम करती है जब स्ट्रोंग आपसी सहमति और विश्वास हो." 

NIMS मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की एमडी साइकाइट्री डॉ. नीतू तिवारी कहती हैं कि हॉटवाइफिंग रिश्ते में एक्साइटमेंट, ट्रस्ट और शारीरिक संबंधी टेंशन के एलिमेंट्स डालती है.

हॉटवाइफिंग ट्रेंड में क्यों है?

रेडिट पर टिकटॉक कंफेशंस वाले ब्लॉग्स में कपल्स आपस में डिस्कस करते दिखे कि हॉटवाइफिंग एक्सपीरियंस कैसा है. किसी ने इसे यौन संबंध और इमोशनल ग्रोथ के लिए अच्छा बताया तो कईयों ने जलन, पछतावा और कंफ्यूजन क्रिएट करने वाला कहा. 

शारीरिक संबंध थेरैप्सिट और कपल एंड फैमिली काउंसलर साइकोथेरैपिस्ट और साइकोलॉजिस्ट प्रियंका कपूर का कहना है, "हॉटवाइफ लाइफस्टाइल को विजिबिलिटी मिल रही है क्योंकि कुछ पार्टनर्स का मानना है कि उनका पार्टनर टू हॉट है और उसे एक्जक्लुजिव नहीं रखा जा सकता है." प्रियंका कपूर ने यह भी कहा कि "कई बार इरेक्टाइल डिस्फंक्शन या प्रीमेच्योर इजैक्यूलेश से परेशान पुरुष हॉटवाइफिंग की तरफ बढ़ते हैं तो कई बार यह सेक्शुअल बोरडम है जो पर्सनल लाइफ में इस बदलाव को मोटिवेट करता है."

हॉटवाइफिंग एक पर्सनल चॉइस है. नॉन-मोनोगैमी पार्टनर्स के बीच यह ट्रेंड पॉपुलर हो रहा है और इसे आजमाने की कपल्स की अपनी-अपनी वजहें हो सकती हैं. हालांकि, इसमें पार्टनर्स की आपसी सहमति ही इसका आधार है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle, Hotwifing, Relationship, Physical Relation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com