कपड़े जब नए खरीद कर लाते हैं और पहनते हैं तो उसकी फिटिंग और कलर सब कुछ बिल्कुल परफेक्ट होता है. वो कपड़े देखने में भी नए लगते हैं, लेकिन एक बार पहनने के बाद उनका शेप, रंग सब बिगड़ जाता है.
कई बार जब आप कपड़े को खूंटी पर टांगते हैं तो उस जगह पर एक अलग सा लूप बन जाता है जो आसानी से नहीं जाता है. वो दिखने में भी खराब लगता है. अब आप सोचेंगे कि फिर कपड़े टांगे कैसे. तो आपके कपड़े में ही इनको टांगने के लिए लूप दिया जाता है. जो आपके कपड़े के शेप और फिटिंग को बनाए रखने के लिए ही होता है.

Photo Credit: Unsplash
ट्रांसपैरेंट लूप्स का काम
आपने भी नई ड्रेस, टॉप, गाउन खरीदते समय उनके अंदर लगे ट्रांसपैरेंट लूप्स को देखे होंगे. आपने कभी सोचा है कि ये आखिर क्यों दिए जाते हैं? अमूमन लोग इसे बेकार समझकर काट कर फेंक देते हैं. लेकिन ये लूप्स कपड़े के शेप और फिटिंग को बेहतर बनाए रखने के लिए दिए जाते हैं.
ये ट्रांसपैरेंट लूप्स कपड़े के स्ट्रैप या शोल्डर पर अंदर की तरफ लगाए जाते हैं. इनका नाम कपड़े को हैंगर पर सही तरह से टांगने के लिए होता है. दुकानों पर जब किसी ड्रेस को हैंगर पर टांगा जाता है, तो ये लूप्स हैंगर के हुक में फंसा दिए जाते हैं, जिससे कपड़ा फिसलकर नीचे नहीं गिरता है.
खासकर स्लीवलेस ड्रेस, गाउन, ऑफ नेक औक चौड़े गले वाले कपड़ों को टांगने में ज्यादा दिक्कत होती है. ऐसे कपड़े हैंगर पर फिसल जाते हैं. ट्रांसपैरेंट लूप्स इस परेशानी को दूर करने के लिए लगाए जाते हैं जो कपड़ों की शेप को बनाए रखने में भी मदद करता है.
- कपड़ों को हैंगर पर टिकाए रखना (खासकर सैटिन या रेशम जैसे चिकने कपड़ों के लिए.
- कपड़ों को स्टोर करते समय उनके शेप को बनाए रखने में मदद करने के लिए.
- इन लूप्स को केवल सुविधा के लिए (कपड़े टांगने को आसान बनाने के लिए) जोड़ा जाता है.
अगर आपको इनसे परेशानी होती है या पहनते समय चुभते हैं तो आप इन्हें बिना किसी परेसानी के काट सकते हैं. इससे कपड़ों की कटिंग या टिकने पर कोई असर नहीं पड़ेगा. एकमात्र कमी यह है कि चिकने कपड़ों (सैटिन, रेशम, महीन ऊन) पर कपड़ा हैंगर से आसानी से फिसल सकता है, जिस वजह से ये लूप लगाएं जाते हैं ताकि आप इनको हैंगर पर फंसा कर रोक सकें.
कैसे करें इस्तेमाल

@veronicacoceban/Instagram
अगर आप भी अपने कपड़ों की फिटिंग सही रखना चाहते हैं तो कपड़ों को हैंगर पर इन लूप्स की मदद से ही टांगे. कई बार ये लूप्स कपड़ों को पहनने के बाद दिखते हैं या पहनने में परेशानी होती है. ऐसे में आप इन्हें काटकर सावधानी से हटा सकते हैं. इसके बाद आप कपड़े को अच्छे से तह लगाकर भी रख सकते हैं.
अगली बार आप भी जब अपने कपड़ों पर लगे ये ट्रांसपैरेंट लूप्स देखें, तो इनका इस्तेमाल अपने कपड़े को नए जैसा और सही फिटिंग के लिए करें. कपड़ों की परफेक्ट शेप बनाए रखने के पीछे इनका भी एक छोटा लेकिन अहम रोल होता है.
ये भी पढ़ें: कभी सोचा है जींस में छोटी जेब क्यों होती है? दिल्ली की लड़की की एक गलती ने याद दिलाया कमाल का किस्सा
ये भी पढ़ें: सस्ते कपड़े, महंगी कीमत: फास्ट फैशन का पर्यावरण पर बढ़ता बोझ समझिए