अगर आपको गार्डनिंग का शौक है, लेकिन आपको पौधों की रोज-रोज देखभाल करने का समय नहीं मिलता, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. मशहूर गार्डनिंग एक्सपर्ट तरुण चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने 10 ऐसे पौधों के बारे में बताया है, जो मरते नहीं हैं और बहुत कम देखभाल में भी अच्छी तरह बढ़ते रहते हैं. आप अपने घर में इन पौधों को लगा सकते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-
नंबर 1- स्नेक प्लांट
तरुण चोपड़ा कहते हैं, स्नेक प्लांट कम रोशनी, कम पानी और कम देखभाल के बाद भी अच्छी तरह बढ़ता है. आप इस पौधे को अपने घर में लगा सकते हैं. इसकी आपको बार-बार देखभाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
नंबर 2- ZZ प्लांटZZ प्लांट को भी कम देखभाल की जरूरत होती है. ये पौधा कम रोशनी वाली जगह पर भी बढ़ता रहता है, साथ ही ये देखने में भी सुंदर लगता है.
नंबर 3- मनी प्लांटआप अपने घर में मनी प्लांट लगा सकते हैं. एक्सपर्ट कहते हैं, इसकी कटिंग से नए पौधे तैयार करना काफी आसान है. इसे मिट्टी के अलावा पानी में भी उगाया जा सकता है. मनी प्लांट भी कम देखभाल में अपने आप बढ़ता रहता है.
नंबर 4- बटन प्लांटबटन प्लांट को कुछ लोग जेड प्लांट के नाम से भी जानते हैं. इस पौधे को भी कम पानी और कम देखभाल की जरूरत होती है. एक्सपर्ट कहते हैं आप इसे अपने घर की खिड़की, बालकनी या किसी भी रोशनी वाली जगह पर रख सकते हैं.
नंबर 5- एलोवेराएलोवेरा भी कम देखभाल में बढ़ने वाला पौधा है. इसकी मोटी पत्तियों में पानी जमा रहता है, इसलिए इसे बार-बार पानी देने की जरूरत नहीं पड़ती. साथ ही एलोवेरा का इस्तेमाल आप स्किनकेयर से लेकर अपने बालों की देखभाल करने और भी कई चीजों में कर सकते हैं.
नंबर 6- स्पाइडर प्लांटस्पाइडर प्लांट अपनी लंबी-लंबी पत्तियों के लिए जाना जाता है. एक्सपर्ट कहते हैं, ये पौधा हैंगिंग बास्केट में काफी अच्छा लगता है. आप अपने घर की बालकनी में इसे लगा सकते हैं.
नंबर 7- सिंगोनियमसिंगोनियम का पौधा कई रंगों में आता है. आप इस पौधे को अपने घर में लगा सकते हैं. घर के अंदर इसकी ग्रोथ अच्छी होती है. ऐसे में आप चाहें, तो इसे अपने कमरे या बालकनी में लगा सकते हैं.
नंबर 8- हार्टलीफ फिलोडेंड्रॉनदिल के आकार की पत्तियों वाला ये पौधा भी देखने में बेहद खूबसूरत लगता है. आप अपने घर में ये पौधा लगा सकते हैं. इसे भी बहुत ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है.
नंबर 9- एग्लोनीमाइस पौधे को चाइनीज एवरग्रीन भी कहा जाता है. इसे घर के अंदर या बाहर दोनों जगह रखा जा सकता है. बस इसे तेज धूप में रखने से बचना चाहिए.
नंबर 10- अरेका पामइन सब से अलग आप अपने घर में अरेका पाम का पौधा लगा सकते हैं. तरुण चोपड़ा कहते हैं, इस पौधे को छांव या हल्की रोशनी वाली जगह पर रखना बेहतर रहता है. कम देखभाल के साथ भी यह पौधा सालभर हरा-भरा रहता है.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- प्याज के छिलकों से खाद कैसे बनाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया इसे डालने से फूलों से लद जाएगा पौधा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं