विज्ञापन

90 किलो की लड़की ने घटाया 35 किलो वजन, बिना जिम और डाइटिंग के किया कमाल

Weight Loss: जब वेट लॉस की बात आती है, तो ज्यादातर लोग डाइटिंग शुरू कर देते हैं. जिससे वजन तो कम होता है लेकिन इसे बंद करते ही वजन फिर से बढ़ने लगता है. आज हम आपको बताएंगे एक ऐसी लड़की के बारे में जिसने बिना डाइटिंग और जिम के अपना 35 किलो वजन कम किया है.

90 किलो की लड़की ने घटाया 35 किलो वजन, बिना जिम और डाइटिंग के किया कमाल
बिना जिम और डाइटिंग के घटाया 35 किलो वजन. Instagram/@mallikafatehpuria

Weight Loss: अगर आप वेट लॉस कर रहे हैं तो आपको पता होगा कि ये एक ऐसी टफ जर्नी होती है जो हर किसी के लिए पॉसिबल नहीं होता है. क्योंकि इस जर्नी में आपको कई तरह चैलेंज लेने होते हैं, जिसमें अपने पसंदीदा खाने को छोड़ने के साथ ही जिम में ही काफी मेहनत करनी होती है. लेकिन समय के साथ, कई लोग ये महसूस करते हैं कि इस तरह से वेट लॉस करना काफी लंबे समय तक कारगर नहीं होता है. जब तक आप डाइटिंग और एक्सरसाइज करते हैं तो वजन कंट्रोल रहता है. लेकिन सब बंद करते ही वेट गेन होने लगता है और इसे मेंटेन करना बहुत मुश्किल हो जाता है. ऐसे में आपको ऐसी आदतों को अपनाने की जरूरत होती है जिन्हें आप आसानी से अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकें. 

कंटेंट क्रिएटर मल्लिका फतेहपुरिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है और बताया है कि कैसे और किन आदतों को अपनाकर उन्होंने अपना वजन 35 किलो कम किया है. एक समय उनका वजन 90 किलो था और अब 55 किलो है.

Latest and Breaking News on NDTV

1. डाइटिंग करना

कंटेंट क्रिएटर ने बताया कि जब भी वो सख्त डाइट फॉलो करती थी, तो उसका वजन कुछ कम होता था, लेकिन फिर बढ़ जाता था. बदलाव तब आया जब उसने वजन घटाने को अपना गोल बनाकर डाइटिंग करना छोड़ दिया और उन आदतों पर ध्यान दिया जिन्हें वो लंबे समय तक और हमेशा फॉलो कर सकती थीं.

2. कार्बोहाइड्रेट को कम करना

मल्लिका ने अपनी डाइट से ब्रेड, चावल या पास्ता जैसे फूड आइटम्स को छोड़ने की बजाय, उनकी मात्रा पर यानि कि उनको कितना खाएं इस पर कंट्रोल किया. ऐसा करने से उन्हें पता लगा कि खाना कभी असल समस्या नहीं थी, बल्कि उसका पोर्शन ज्यादा बड़ी समस्या थी.

ये भी पढ़ें: वेट लॉस के लिए डाइटिंग कर रही हैं? कहीं ये आपके मेटाबॉलिज्म को स्लो तो नहीं कर रहा?

3. जबरदस्ती बोरिंग फूड खाना 

मल्लिका फतेहपुरिया को इस चीज का एहसास हुआ कि जब खाना सजा जैसा लगने लगता है, तो उसे खाने का मन नहीं करता. इसलिए उन्होंने ऐसा खाना बनाना शुरु किया जो लाइट होने के साथ ही टेस्टी भी हो. इससे वो अच्छे से और मन के साथ अपने खाने को एंजॉय करती थीं.

4. ज्यादा एक्सरसाइज करना

मल्लिका ने इस बात में ही सहमति जताई की वो पहले सोचती थी कि हर रोज एक्सरसाइज करना जरूरी है. लेकिन समय के साथ, उन्होंने पाया कि हर रोज की वॉक और फिजिकल एक्टिव रहना ज्यादा कारगर साबित होते हैं.

मल्लिका की इस वेट लॉस जर्नी से यही समझ आता है कि वजन घटाने का मतलब 'अच्छा खाना छोड़ना या खुद को दुखी करना' नहीं है. उनकी ये वेट लॉस जर्नी बताती है कि डाइटिंग के लिए खाना छोड़ना या बेस्वाद खाना खाने और घंटो जिम में मेहनत करना जरूरी नहीं है. बल्कि आप अपने डेली रूटीन में कुछ चीजों को शामिल कर के अपने वेट लॉस जर्नी को मजेदार बना सकते हैं. 

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com