Kapil Sharma Weight Loss: 2 अप्रैल यानि की आज कपिल शर्मा Kapil Sharma का जन्मदिन है. कपिल शर्मा अपने कॉमेडियन अंदाज के साथ ही अपनी फिटनेस के लिए भी काफी खबरों मे रहे हैं. उनके शो में आने वाले कई सेलेब्स ने भी वेट लॉस के बाद उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ की थी. तो चलिए आज इस खास दिन पर उनके फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन को याद करें, जिसने पिछले साल काफी सुर्खियां बटोरी थीं. कॉमेडियन के जबरदस्त वेट लॉस ने फैंस को हैरान कर दिया था, और उनके ट्रेनर योगेश भाटेजा (Yogesh Bhateja) ने बताया कि यह सफर कैसे शुरू हुआ.
कौन है योगेश भाटेजा?
फिटनेस कोच योगेश भाटेजा बॉलीवुड के कई सेलेब्स के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने फराह खान (Farah Khan) और सोनू सूद ( Sonu Sood) जैसे कई सेलिब्रिटीज के साथ काम किया है. उन्होंने बीते साल 6 अप्रैल को अपने यूट्यूब चैनल ( YouTube) GunjanShouts पर एक वीडियो पोस्ट कर के कपिल शर्मा को ट्रेन करने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया था.
भाटेजा ने कहा कि ज्यादातर लोग तब ही फिटनेस को गंभीरता से लेते हैं, जब उनके लाइफस्टाइल में कोई बदलाव आता है. उन्होंने बताया कि कई भारतीय घरों में नाश्ते में ब्रेड-बटर और चाय, समोसे, ढोकला या परांठे आम होते हैं. वहीं बाहर निकलते ही लोग बिना क्वांटिटी और क्वालिटी पर ध्यान दिए जो मिलता है, खा लेते हैं.
उनके अनुसार, बदलाव तब शुरू होता है जब लोग यह समझने लगते हैं कि वो क्या खा रहे हैं और कैसे जी रहे हैं. खाने, पानी, सांस लेने के तरीके और रोजमर्रा की आदतों पर नजर रखने से धीरे-धीरे बदलाव आता है. यही शुरुआती कदम फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन में अहम भूमिका निभाते हैं.
ट्रेनर ने इस बात पर जोर दिया कि फिटनेस सिर्फ फिजिकल मेहनत से नहीं, बल्कि मानसिक और इमोशनल लेवल से शुरू होती है. उन्होंने कहा, “शायद फिजिकली नहीं, लेकिन मेंटली और इमोशनली- यहीं से आप आगे बढ़ना शुरू करते हैं. यही मैंने कपिल के वेट लॉस के दौरान किया.”
कपिल की वेट लॉस जर्नी

भाटेजा ने बताया कि कपिल ने धीरे-धीरे शुरुआत करने का फैसला किया. उन्हें शुरू में कठिन वर्कआउट कराने के बजाय स्ट्रेचिंग और बॉडी मूवमेंट पर ध्यान दिया गया. उनका मानना है कि कई लोग इसलिए असफल हो जाते हैं क्योंकि वे बिना प्लानिंग के जिम बहुत ज्यादा करने लगते हैं, जिससे वर्कआउट मुश्किल और अस्थिर हो जाता है.
21-21-21 रूल (63 दिन का प्लान)कपिल शर्मा के वेट लॉस के लिए भाटेजा ने 21-21-21 का नियम अपनाया, जो 63 दिनों का एक आसान स्ट्रक्चर है.
पहले 21 दिन: मूवमेंटइस स्टेप में केवल बॉडी मूवमेंट और स्ट्रेचिंग पर फोकस किया गया. सभी मसल्स को धीरे-धीरे एक्टिव किया गया, बिना भारी एक्सरसाइज के. उन्होंने कहा, “15-20 साल पहले की तरह, जब स्कूल में PT होती थी, वही एक्सरसाइज 21 दिन तक रोज करें. आपको इसमें डाइट कंट्रोल करने की जरूरत नहीं, आप चाहें तो जलेबी भी खा सकते हैं.”
ये भी पढ़ें: लौकी का जूस पीने से कौन सी बीमारी ठीक होती है? किस समय पीने से मिलेगा ज्यादा फायदा
अगले 21 दिन: डाइट चेंजदूसरे स्टेप में सख्त डाइट के बजाय खाने की आदतों को सुधारने पर ध्यान दिया गया.
भाटेजा ने सलाह दी, “अपनी डाइट पर नजर रखें. मैं यह नहीं कह रहा कि कार्ब्स या कैलोरी काटें, बस अपनी डाइट को थोड़ा मॉडिफाई करें.”
आखिरी स्टेप में स्मोकिंग, शराब और कैफीन जैसी चीजों को कम करने या छोड़ने पर फोकस किया गया.
भाटेजा के मुताबिक, यह तरीका बिना दबाव के आदतों को बदलने में मदद करता है.
उन्होंने कहा, “इन 63 दिनों में आप बिना किसी दर्द के एक नई सोच विकसित करते हैं, क्योंकि हर 21 दिन में आपने सिर्फ एक चीज पर ध्यान दिया. 22वें दिन आप खुद जिम जाने के लिए तैयार होते हैं.”
उन्होंने बताया कि 42वें दिन तक चेंजेज दिखने लगता है, जो आपको और बेहतर बनने के लिए इंस्पायर करता है. यहीं पर आपको स्मोकिंग, ड्रिंकिंग, ओवरईटिंग और ज्यादा शुगर जैसी आदतों को कंट्रोल करने की जरूरत होती है.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी महिला ने घटाया 50 किलो से ज्यादा वजन, शेयर की अपनी वेट लॉस जर्नी
रिजल्ट
पूरे प्रोसेस को समेटते हुए भाटेजा ने कहा कि 63 दिनों के बाद शरीर में अच्छा बदलाव दिखता है और फिर किसी मोटिवेशन की जरूरत नहीं रहती. इस तरीके को अपनाकर Kapil Sharma ने सिर्फ 63 दिनों में 11 किलो वजन कम किया.
Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं