विज्ञापन

Radha Ashtami Weekend Trip: राधा अष्टमी पर बनाएं 2 दिन का मथुरा-वृंदावन ट्रिप प्लान, कम बजट में करें ब्रज दर्शन

Radha Ashtami Mathura Vrindavan Trip: राधा अष्टमी पर दिल्ली-एनसीआर से मथुरा-वृंदावन का दो दिन का वीकेंड ट्रिप प्लान कर सकते हैं. दो दिन आप मंदिर दर्शन, स्थानीय खानपान और ब्रज की संस्कृति के साथ कम समय में यात्रा पूरी कर सकते हैं.

Radha Ashtami Weekend Trip: राधा अष्टमी पर बनाएं 2 दिन का मथुरा-वृंदावन ट्रिप प्लान, कम बजट में करें ब्रज दर्शन
Radha Ashtami Mathura Vrindavan Trip
ndtv

राधा अष्टमी इस बार 19 सितंबर 2026 शनिवार को मनाई जाएगी. अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और वीकेंड पर धार्मिक आस्था के साथ शांत और यादगार सफर करना चाहते हैं तो मथुरा-वृंदावन का प्लान बना सकते हैं. शुक्रवार रात दिल्ली से निकलकर मथुरा पहुंच जाएं और रात में ही होटल ले लें. शनिवार सुबह मंदिर पहुंचकर आप राधा रानी के दर्शन कर सकते हैं. इसके बाद मथुरा और वृंदावन के प्रमुख मंदिरों और आसपास की जगहों को घूमकर रविवार शाम तक वापस दिल्ली लौट सकते हैं.

मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि से करें शुरुआत

जानकारी के अनुसार, राधा रानी के दर्शन के बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि और पुराने शहर के आसपास के धार्मिक स्थलों पर आप घूम सकते हैं. राधा अष्टमी के मौके पर मंदिरों में विशेष धार्मिक आयोजन भी होते हैं, इसलिए भीड़ को ध्यान में रखते हुए समय का थोड़ा अतिरिक्त मार्जिन रखना बेहतर रहेगा.

ये भी देखें- PM Modi ने रील में बताया एवोकाडो की खेती कैसे बढ़ा रही किसानों की कमाई

वृंदावन में मंदिर दर्शन और शाम की सैर

मथुरा के बाद वृंदावन का रुख कर सकते हैं. यहां बांके बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर समेत कई प्रसिद्ध मंदिर हैं. शाम के समय प्रेम मंदिर की रोशनी और सजावट देखने का अपना अलग अनुभव है. स्थानीय बाजार में घूमने और ब्रज के खान-पान का स्वाद लेने के लिए भी समय निकााल सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें-  बाली घूमने की है प्लानिंग? IRCTC लेकर आया शानदार टूर पैकेज, जानिए कीमत और सुविधाएं

दिल्ली से सड़क के रास्ते ऐसे पहुंचें

दिल्ली से मथुरा की दूरी करीब 160-165 किलोमीटर है. सड़क मार्ग से यमुना एक्सप्रेसवे सबसे प्रमुख विकल्पों में से एक है. सामान्य परिस्थितियों में करीब ढाई से 3 घंटे में सफर पूरा हो सकता है. दिल्ली के दक्षिणी हिस्से से आने वाले लोग फरीदाबाद-पलवल की तरफ से एनएच-44 का विकल्प भी देख सकते हैं.

ट्रेन से भी कर सकते हैं सफर

अगर सड़क से यात्रा नहीं करना चाहते तो ट्रेन सुविधाजनक विकल्प हो सकता है. नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन से मथुरा जंक्शन के लिए कई ट्रेनें चलती हैं. ट्रेन से सफर करने पर रास्ते का समय बचाकर घूमने के लिए ज्याादा वक्त निकाला जा सकता है.

कम बजट में पूरा हो सकता है ट्रिप

ट्रेन या बस से यात्रा, बजट होटल और स्थानीय परिवहन का इस्तेमाल करके दो दिन की यह यात्रा सीमित बजट में हो सकता है. हालांकि राधा अष्टमी पर भीड़ अधिक रहने की संभावना को देखते हुए होटल और यात्रा की बुकिंग पहले कर लेनाा बेहतर रहेगा.

ये भी पढ़ें- अहमदाबाद से करें दुबई तक का सफर... IRCTC लाया टूर पैकेज, जानिए कीमत समेत जरूरी डिटेल्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Radha Ashtami 2026, Mathura Vrindavan Trip, Weekend Trip
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com