विज्ञापन

दिनभर AC/पंखा चलता है, फिर भी कमरा ठंडा क्यों नहीं लगता है? जानें असली वजह

Room Cooling Tips: चिलचिलती गर्मी से बचने के लिए हम कुलर, पंखा और एसी का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कई बार एसी और कुलर चलने के बाद भी कमरा गरम रहता है. इस आर्टिकल में जानें आखिर ऐसा क्यों होता है.

दिनभर AC/पंखा चलता है, फिर भी कमरा ठंडा क्यों नहीं लगता है? जानें असली वजह
​Natural Cooling Methods: गर्मियों में कमरा क्यों तपता है. (AI Generated Image)

​​Hot Room Solutions: गर्मियों का मौसम आते ही हम सबके घरों में सुबह से रात तक पंखा चलता है, कूलर अपनी पूरी ताकत लगा देता है और खिड़की-दरवाजे बंद करके घंटों AC चलाया जाता है. लेकिन क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि इतनी बिजली फूंकने के बाद भी कमरे में वो ठंडक महसूस नहीं होती? ​अगर आपको लगता है कि आपका AC खराब है या पंखा धीरे चल रहा है, तो रुकिए, दिक्कत मशीन में नहीं, बल्कि आपके कमरे के एयर सर्कुलेशन और वेंटिलेशन में हो सकती है. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. तो चलिए जानते हैं आखिर क्यों तपता है कमरा. 

Latest and Breaking News on NDTV

 कुलर-पंखा चलने के बाद भी भट्टी की तरह क्यों तपता है कमरा- 

​1. कमरे में हवा- 

​ज्यादातर लोग AC चलाते समय कमरे को चारों तरफ से सील कर देते हैं. उन्हें लगता है कि बाहर की हवा अंदर नहीं आएगी तो कमरा जल्दी ठंडा होगा. यह बात कुछ हद तक सही है, लेकिन जब कमरे के अंदर की हवा बाहर नहीं निकल पाती, तो वह बासी हवा बन जाती है. ​यह हवा भारी और उमस भरी होती है. जब आप सांस छोड़ते हैं, तो कार्बन डाइऑक्साइड और नमी कमरे में ही रह जाती है. यही वजह है कि घंटों AC चलने के बाद भी आपको घबराहट या भारीपन महसूस होता है. 

​2. क्रॉस वेंटिलेशन- 

​गांवों के पुराने घरों में आपने गौर किया होगा कि आमने-सामने खिड़कियां होती थीं. इसे ही 'क्रॉस वेंटिलेशन' कहते हैं. आज के फ्लैट्स और छोटे कमरों में हम सिर्फ एक खिड़की या दरवाजे पर निर्भर रहते हैं. जब तक हवा को निकलने का रास्ता नहीं मिलेगा, ठंडी हवा अपना असर नहीं दिखा पाएगी. अगर गर्म हवा कमरे के ऊपरी हिस्सों में फंसी हुई है, तो पंखा बस उसी गर्म हवा को नीचे फेंकता रहेगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

​​3. हीट रिटेंशन-

​अगर आपके कमरे की दीवार पर सीधे धूप पड़ती है, तो वो शाम तक तपकर गर्म हो जाती है. रात में जब आप AC चलाते हैं, तो AC को हवा ठंडी करने से ज्यादा मेहनत उस दीवार की गर्मी को सोखने में करनी पड़ती है. जब तक दीवार ठंडी नहीं होगी, कमरा ठंडा नहीं लगेगा.

​कमरे को रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स-

  • ​​सुबह-शाम खिड़कियां खोलें- सूरज निकलने से पहले और सूरज ढलने के बाद कम से कम 20 मिनट के लिए कमरे की खिड़कियां और दरवाजे खोल दें.
  •  एग्जॉस्ट फैन- सिर्फ किचन में ही नहीं, बेडरूम में भी छोटा एग्जॉस्ट फैन लगवाएं. रात में AC चलाने से पहले 10 मिनट एग्जॉस्ट चला दें, ताकि कमरे के ऊपर जमा गर्म हवा बाहर निकल जाए.
  • क्रॉस वेंटिलेशन- अगर कमरे में एक ही खिड़की है, तो दरवाजे को थोड़ा खुला छोड़ें या सामने वाले कमरे की खिड़की खोलें.

ये भी पढ़ें-  दिल्ली में रहते हैं और पैसे नहीं बचते? इन 5 आदतों को अपनाया तो महीने के अंत में सेविंग देख खुद चौंक जाएंगे

क्या पेट्स रखने से अस्थमा हो सकता है? डॉक्टर से जानिए

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com