विज्ञापन

शादी के कपड़े अलमारी में क्यों सड़ें? इन 7 स्टाइलिश जुगाड़ से बार-बार पहनें और हर बार दिखें क्लासी!

How to Reuse Wedding Outfit: शादी के कपड़े सिर्फ एक दिन के लिए नहीं होते, बल्कि उन्हें स्मार्ट तरीके से कई बार पहना जा सकता है. थोड़ी-सी क्रिएटिविटी और सही स्टाइलिंग से आपका हर आउटफिट नया और ट्रेंडी लग सकता है. आइे जानते हैं आप ऐसा कैसे कर सकते हैं.

शादी के कपड़े अलमारी में क्यों सड़ें? इन 7 स्टाइलिश जुगाड़ से बार-बार पहनें और हर बार दिखें क्लासी!
How to Reuse Wedding Dress: इन तरीकों से पहनकर शादी के कपड़े हर बार नए लगेंगे. (AI Image)

Reuse Wedding Dress Ideas: शादी के कपड़े हर किसी के लिए खास होते हैं, महंगे भी और यादों से भरे हुए भी. लेकिन, अक्सर होता ये है कि हम इन्हें सिर्फ एक-दो बार पहनकर अलमारी में टांग देते हैं. भारी लहंगा, साड़ी या शेरवानी फिर सालों तक बाहर ही नहीं निकलते. असल में, थोड़ी-सी समझदारी और स्टाइलिंग के साथ इन्हें कई अलग-अलग मौकों पर पहना जा सकता है. आज के समय में स्मार्ट फैशन वही है जो बार-बार इस्तेमाल हो सके और हर बार नया लगे. इससे पैसे की बचत भी होती है और वॉर्डरोब का भी सही इस्तेमाल हो पाता है. आइए जानते हैं ऐसे 7 आसान और स्टाइलिश जुगाड़, जिनसे आपके शादी के कपड़े हर बार नए लगेंगे.

शादी के कपड़ों को दोबारा पहनने के आइडिया | Ideas for Rewearing Wedding Outfits

1. लहंगे को क्रॉप टॉप या शर्ट के साथ पहनें

भारी चोली के बजाय लहंगे को किसी सिंपल क्रॉप टॉप, शर्ट या टी-शर्ट के साथ पेयर करें. इससे लुक हल्का और मॉडर्न लगेगा. छोटे फंक्शन या पार्टी में आसानी से पहन सकते हैं.

ये भी पढ़ें: सिर्फ प्यार और केमिस्ट्री ही काफी नहीं, शादी से पहले इन 5 सवालों के जवाब पूछे बिना भी हां कहना पड़ सकता है भारी!

Latest and Breaking News on NDTV

2. साड़ी को गाउन स्टाइल में ड्रेप करें

अगर आपके पास भारी साड़ी है, तो उसे पारंपरिक तरीके के बजाय गाउन स्टाइल में पहनें. बेल्ट या स्टाइलिश ब्लाउज जोड़कर नया लुक पाएं. रिसेप्शन या कॉकटेल पार्टी के लिए परफेक्ट रहेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

3. दुपट्टे को जैकेट या श्रग की तरह इस्तेमाल करें

भारी दुपट्टा सिर्फ सिर पर लेने के लिए नहीं है. इसे जैकेट या श्रग की तरह पहनें. सिंपल कुर्ती या ड्रेस के साथ इसे जोड़कर नया फ्यूजन लुक बनाएं.

Latest and Breaking News on NDTV

4. चोली को जींस या स्कर्ट के साथ मैच करें

शादी की चोली को आप वेस्टर्न टच भी दे सकते हैं. इसे हाई-वेस्ट जींस या लॉन्ग स्कर्ट के साथ पहनें. यह इंडो-वेस्टर्न लुक कॉलेज फंक्शन या पार्टी के लिए शानदार है.

5. आउटफिट को थोड़ा कस्टमाइज करवाएं

अगर कपड़ा बहुत भारी लग रहा है, तो उसे हल्का मॉडिफाई करा लें. स्लीव्स बदलवाएं, घेरा कम करवाएं या डिजाइन में छोटे बदलाव करें. इससे पुराना आउटफिट बिल्कुल नया लगने लगेगा.

ये भी पढ़ें: अलमारी में इधर-उधर बिखरे रहते हैं कपड़े, तो अपनाएं ये तरीके, ढूंढने में भी होगी आसानी

6. एक्सेसरीज बदलकर नया लुक बनाएं

एक ही कपड़े को अलग-अलग ज्वेलरी के साथ पहनने से पूरा लुक बदल जाता है. कभी हैवी ज्वेलरी, तो कभी मिनिमल एक्सेसरीज़ ट्राय करें. फुटवेयर और बैग भी बदलें, फर्क साफ नजर आएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

7. शेरवानी या कुर्ता को मिक्स एंड मैच करें (पुरुषों के लिए)

पुरुष भी अपने शादी के कपड़ों को बार-बार पहन सकते हैं. शेरवानी के साथ अलग पजामा या जींस ट्राय करें. कुर्ता को जैकेट के साथ पहनकर नया लुक पाएं.

ये भी पढ़ें: पुरानी साड़ियों का क्या करें? इस उधेड़बुन से निकलें और बच्चों के लिए ऐसे बनाएं स्टाइलिश ड्रेस

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com