Viral Video: सोशल मीडिया पर आएदिन कई तरह के वीडियो पोस्ट होते हैं, कुछ खूब वायरल होते हैं तो कुछ अजूबे से कम नहीं लगते. अक्सर ही माता-पिता और आस-पड़ोसी बच्चों के वीडियो लेकर फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (Twitter) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड कर देते हैं जो यूजर्स को बेहद पसंद भी आते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो (Video) ट्विटर पर पोस्ट हुआ है जिसमें एक 3 साल की बच्ची की देशभक्ति देखने लायक है. आपको भी विडियो देखकर यकीन कर पाना मुश्किल होगा.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
कहते हैं बच्चे मन के सच्चे होते हैं. जो कुछ सुनते हैं, सीखते हैं वही बोलने लगते हैं. स्कूल में यूं तो छोटी उम्र से ही बच्चों को राष्ट्रगान सिखाना और गवाना शुरू कर दिया जाता है लेकिन कम ही बच्चे होते हैं जो इसमें माहिर हो पाते हैं. कई बार बड़े-बड़े भी जन गण मन (Jana Gana Mana) गाने में गलती कर देते हैं लेकिन यह बच्ची ज़रा सी उम्र में पारंगत हो चुकी है.
देश के प्रति जज्बे के लिए उम्र मोहताज नहीं होती, 3 साल की पीहू देखिए कितने जोश के साथ गा रही है जन गण मन। ये है हमारे देश का भविष्य। जय हिंद 🇮🇳 pic.twitter.com/iWDjSO0ok4
— SHANTA KUMAR (@shanta_tweet) August 26, 2022
नोएडा की रहने वाली 3 साल की पीहू इस वीडियो (Viral Video) में जन गण मन गाती हुई सुनाई दे रही है. पीहू को पूरा राष्ट्रगान (National Anthem) याद है और देखिए कितनी सरलता से वह जन गण मन सुना रही है. न सिर्फ पीहू की मासूमियत बल्कि उसका छोटी सी उम्र में राष्ट्रगान को अच्छे से याद करके सुना पाना भी दिल जीत लेने वाला है.
सोसाइटी के कॉरीडोर में खड़ी पीहू को देखते ही लोग उसे सुनने के लिए रुकने लगे और उन्हीं में से एक ने उसकी इस वीडियो को शूट किया है. वीडियो देख आप भी अपने बच्चे को राष्ट्रगान सिखाने के लिए उत्सुक हो ही चुके होंगे, तो फिर रुकिए मत और बच्चों को सिखाना शुरू कर दीजिए राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत.
खानपान की इन 5 चीजों से बढ़ सकता है Uric Acid, इन फूड्स से हाई यूरिक एसिड वालों को करना चाहिए परहेज
'सनम बेवफा' और 'सौतन' जैसी फिल्मों के निर्देशक सावन कुमार टाक का निधन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं