- हरतालिका तीज पर पहनें स्टाइलिश साड़ी.
- एथनिक या मॉडर्न लुक चुन सकती हैं आप.
- शिफॉन की साड़ी लगेगी बेहद खूबसूरत.
Hartalika Teej 2022: जल्द ही हरतालिका तीज आने वाली है. औरतें इस दिन अपने पति के लिए व्रत रखती हैं. हरतालिका तीज भी उन्हीं अवसरों में से एक है जब औरतें खूब सजती हैं और तैयार होती हैं. इस दिन वैसे तो ज्यादातर एथनिक कपड़े ही पहने जाते हैं लेकिन आप इंडो-वेस्टर्न भी ट्राई कर सकती हैं. साथ ही, आप शिफोन की साड़ी (Chiffon Saree) पहन सकती हैं. यह हल्की होती है, कैरी करने में आसान होती है और इसे पहनकर मॉडर्न लुक (Modern Look) भी आता है.
शिफॉन की साड़ी कैसे करें स्टाइल | How To Style Chiffon Saree
शिफॉन की साड़ी बांधते वक्त प्लेट्स पतली बनाएं. पतली प्लेट्स शिफॉन पर अच्छी लगती हैं और साड़ी (Saree) इससे घेरदार भी नजर आती है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
इस साड़ी के साथ कंधों पर लटकाने वाला कैप भी पहना जा सकता है. यह ब्लाउज और साड़ी दोनों के लुक को बेहतर करता है.
आप अपनी शिफॉन की सिंपल साड़ी सी साड़ी में गोटा भी लगवा सकती हैं. एंब्रोंइडरी भी इस सारी पर अच्छी लगती है.
इस साड़ी की एक खासियत यह है कि यह ज़्यादातर प्लेन होती है जिस चलते आप इसके साथ अलग-अलग एक्सपेरीमेंट्स कर सकती हैं. इस साड़ी पर जरीदार ब्लाउज, डिजाइनर लेस वाले ब्लाउज और लटकन वाले बैक डिजाइन के ब्लाउज भी खूब फबते हैं. इसपर डीप नेक और स्ट्रैप वाले ब्लाउज भी अच्छे लगते हैं.
इस साड़ी को अगर तीज के फंक्शन में पहनना है तो इसपर बेल्ट लगा सकती हैं. गोल्डन या सिल्वर बेल्ट साड़ी पर अच्छी दिखेगी और आपको मॉडर्न लुक भी देगी.
इसपर कमरबंध भी अच्छा लगता है और ट्रेडीशनल लुक देता है.
चूड़ियों और फैंसी जूलरी के साथ इस साड़ी को स्टाइल करें. इसपर झुमके भी बेहद खूबसूरत नजर आते हैं.
आप चाहें तो कुन्दन और मोती वाली जूलड़ी भी कैरी कर सकती हैं. इससे आपको रॉयल लुक मिलेगा.
अगर पल्लू को लेकर उलझन में हैं तो बता देते हैं कि यह साड़ी ओपन फॉल पल्लू में कमाल की नजर आती है. इसके अलावा सीधा या उल्टा किसी भी तरह का पल्लू लिया जा सकता है.
खानपान की इन 5 चीजों से बढ़ सकता है Uric Acid, इन फूड्स से हाई यूरिक एसिड वालों को करना चाहिए परहेज
'सनम बेवफा' और 'सौतन' जैसी फिल्मों के निर्देशक सावन कुमार टाक का निधन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं