- कुछ फूड्स बढ़ाते हैं यूरिक एसिड.
- जोड़ों में दर्द की रहती है दिक्कत.
- मीट भी है सूची में शामिल.
Uric Acid Diet: शरीर में प्यूरिन की मात्रा बढ़ जाने पर हाई यूरिक एसिड की दिक्कत होने लगती है. बढ़ा हुआ यूरिक एसिड शरीर के अलग-अलग हिस्सों में जमने लगता है और सेहत को कई तरह से नुकसान भी पहुंचाता है. जोड़ों में यूरिक एसिड के क्रिस्टल्स जम जाते हैं जिससे सूजन (Swelling) और दर्द रहता है. इसके अलावा, गठिया (Gout) की दिक्कत शरीर में हाई यूरिक एसिड (High Uric Acid) लेवल्स के कारण हो सकती है. इस चलते अपनी डाइट में भी जरूरी बदलाव करने जरूरी हो जाते हैं. यहां ऐसे ही कुछ फूड्स की सूची दी जा रही है जिन्हें यूरिक एसिड बढ़ाने वाला माना जाता है इसलिए इनसे परहेज की सलाह दी जाती है.
Coffee से बनने वाले ये 4 फेस पैक दूर करते हैं डेड स्किन सेल्स, जानिए इन्हें तैयार करने के तरीके
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
यूरिक एसिड बढ़ाने वाले फूड | Foods That Increase Uric Acid
लाल मीट और सीफूड आंतड़ियों वाले मीट और सीफूड जैसे मछली और शेलफिश प्यूरिन से भरपूर होते हैं. जब शरीर प्यूरिन (Purines) को तोड़ता है तो यूरिक एसिड का लेवल बढ़ जाता है. अगर आपको पहले से ही हाई यूरिक एसिड की दिक्कत है तो इनसे खासा परहेज करना चाहिए.
एडेड शुगर वाली ड्रिंक्ससोडा और फ्लेवर वाले जूस में एडेड शुगर (Added Sugar) अत्यधिक मात्रा में पाई जाती है. इनके सेवन से बेहतर ताजी ड्रिंक्स और कम मीठी ड्रिंक्स पीने में फायदा है. साथ ही, दिन में कम से कम 8 गिलास पानी जरूर पिएं.
एल्कोहलगठिया को बढ़ाने में एल्कोहल भी कुछ कम भूमिका नहीं निभाता है. इसलिए यूरिक एसिड बढ़ने से रोकने के लिए एल्कोहल का सेवन सीमित कर देना चाहिए.
मिठाइयां
अगर आप हाई यूरिक एसिड से परेशान हैं तो आपको मिठाइयों से भी परहेज शुरू कर देना चाहिए. इनसे यूरिक एसिड ही नहीं बल्कि शरीर का वजन भी बढ़ सकता है. अत्यधिक मीठी चीजों में मौजूद फ्रूक्टोस यूरिक एसिड के स्तर (Uric Acid Levels) को बढ़ाने वाले साबित होता है.
खाने की बहुत सी चीजों में यीस्ट का इस्तेमाल किया जाता है. यीस्ट फूड्स को फर्मेंट होने और फूलने में मदद करता है. हालांकि, यूरिक एसिड को बढ़ाने में भी इसकी कम भूमिका नहीं रहती जिस चलते इससे भी परहेज किया जाता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
'सनम बेवफा' और 'सौतन' जैसी फिल्मों के निर्देशक सावन कुमार टाक का निधन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं