विज्ञापन

Wall Cleaning Hacks: बच्चों ने दीवारों पर कर दी है कलाकारी? पेंट को नुकसान पहुंचाए बिना ऐसे हटाएं पेंसिल और क्रेयॉन के जिद्दी निशान

Wall Cleaning Hacks: बच्चों की पेंसिल, क्रेयॉन और गंदे हाथों के निशान दीवारों की खूबसूरती बिगाड़ देते हैं. जानिए इरेजर, हल्के साबुन और मुलायम स्पंज की मदद से पेंट को नुकसान पहुंचाए बिना इन जिद्दी दागों को साफ करने के आसान तरीके.

Wall Cleaning Hacks: बच्चों ने दीवारों पर कर दी है कलाकारी? पेंट को नुकसान पहुंचाए बिना ऐसे हटाएं पेंसिल और क्रेयॉन के जिद्दी निशान
पेंसिल के निशान हटाने के लिए अपनाएं ये तरीका
ndtv

घर में छोटे बच्चे हों तो दीवारों का साफ रहना किसी चुनौती से कम नहीं होता है. कभी पेंसिल से लकीरें बना दी जाती हैं तो कभी रंग-बिरंगे क्रेयॉन से पूरी दीवार पर ड्राइंग कर दी जाती है. इतना ही नहीं, बच्चों के गंदे हाथों के निशान भी दीवारों की खूबसूरती बिगाड़ देते हैं. ऐसे में पेरेंट्स के सामने सबसे बड़ी परेशानी यह होती है कि इन जिद्दी दागों को कैसे साफ करें, ताकि दीवार का पेंट भी खराब न हो. अगर आपके घर में भी दीवारों का यही हाल है तो कुछ आसान तरीके काम आ सकते हैं. हालांकि, सफाई से पहले पेंट की किस्म और उसकी स्थिति का ध्यान रखना जरूरी है.

पेंसिल के निशान हटाने का सबसे आसान तरीका

जानकारी के अनुसार, पेंसिल से बने निशानों को साफ करना सबसे ज्यादा आसान होता है क्योंकि इसकी जो लेड होती है, वह ग्रेफाइट से बनी हुई होती है. अगर पेंसिल के निशान बहुत ही हल्के हैं, तो इसे मिटाने के लिए आपको सिर्फ बच्चों की स्कूल वाली पेंसिल इरेजर यानी कि रबर को लेना है और फिर उसे बिल्कुल ही हल्के हाथों से निशान पर रगड़ना है. इस बात का ख्याल हमेशा रखें कि इसे बहुत ही ताकत लगाकर निशान के ऊपर घिसना नहीं है. इसके अलावा पेंसिल के दागों से छुटकारा पाने का एक और मजेदार तरीका है व्हाइट टूथपेस्ट का इस्तेमाल करना. इसके लिए सबसे पहले अपनी उंगली पर थोड़ा सा व्हाइट पेस्ट लें और उसे पेंसिल से बने निशान पर लगा दें.

गंदे हाथों और तेल के दाग ऐसे करें साफ

साथ ही, बच्चों के हाथों से दीवार पर लगे चिकनाई और गंदगी के निशान हटाने के लिए एक कटोोरी में हल्का गुनगुना पानी लें. इसमें थोड़ा सा माइल्ड डिशवॉश लिक्विडड मिलाएं. अब मुलायम स्पंज को इस घोल में भिगोकर अच्छी तरह निचोड़ लें. इसके बाद दााग वाली जगह को हल्के हाथों से साफ करें. आखिर में साफ नम कपड़े से साबुन हटाकर सूखे कपड़े से पोंछ दें.

क्रेयॉन के जिद्दी निशान हटाने के लिए क्या करें

वैक्स क्रेयॉन के निशान पानी से आसानी से नहीं निकलते. ऐसे में सबसे पहले प्लास्टिक कार्ड की मदद से जमा हुआ क्रेयॉन हल्के हाथों से हटाएं. इसके बाद हल्के सााबुन वाले घोल से दाग साफ करने की कोशिश करें. हेयर ड्रायर की गर्म हवा इस्तेमाल करने से पहले सावधानी बरतें, क्योंकि इससे वैक्स फैलल सकता है और गर्मी से पेंट भी प्रभावित हो सकता है.

ये भी पढ़ें- नाभि में कलौंजी का तेल लगाने से क्या होता है? नाभि में तेल कैसे डालें

दीवार साफ करते समय बिलकुल ना करें ये गलतियां

बता दें कि जब आप घर की दीवारों को साफ कर रह होते हैं तो उस समय आपको कुछ छोटी-छोटी गलतियों को करने से बचना चाहिए ताकि दीवारों का रंग डैमेज होने से बचा हुआ रहे. जब भी आप दीवारों को साफ करने के लिए कोई नुस्खा अपनाने जाएं तो सबसे पहले उसे दीवार के किसी ऐसे कोने पर ट्रॉय करें जो सोफे या दरवाजे के पीछे छिपा हो. ऐसा करने से आपको पता चल जाएगा कि पेंट तो नहीं निकल रहा. इसके अलावा, दीवार पर कभी भी बर्तन घिसने वाला तार, कड़ा ब्रश या हार्पिक जैसे स्ट्रॉन्ग केमिकल का इस्तेमाल न करें. हमेशा सॉफ्ट माइक्रोफाइबर कपड़े या स्पंज का ही इस्तेमाल करें और बहुत हल्के प्रेशर के साथ गोल-गोल घुमाते हुए पोंछें.

ये भी पढ़ें- सोने की चेन और इयररिंग कैसे साफ करें? गोल्ड की चमक बनाए रखने के आसान तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wall Cleaning Hacks, Wall Cleaning, Wall Cleaning Hack With Cucumber, Wall Cleaning Toothpaste Hack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com