Benefits of sleeping on time : हमारे बड़े बुजुर्ग अक्सर हमें वक्त पर सोने और सुबह जल्दी उठने की सलाह देते हैं. हालांकि, हम अक्सर उनकी बातों को टाल देते हैं, लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है की हमें ऐसी हिदायत क्यों दी जाती है या इसके क्या फायदे हैं. दरअसल, रात को सही समय पर सोने से हमारा शरीर खुद को हील (heal) करता है. सही वक्त पर सोना हमारे पाचन के लिए भी काफी फायदेमंद हाता है.
दिवाली वाली पर चाहिए क्लियर स्किन, तो यहां जानिए पिंपल्स हटाने में किन फेस पैक्स का दिख सकता है असर
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रात को 10 – 11 बजे सोना है सेहत के लिए काफी फायदेमंद
रात को 10 से 11 के आसपास सो जाना शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. ऐसा करने से आपके शरीर को 7-8 घंटे की नींद प्राप्त होती है और आप सुबह के समय काफी फ्रेश और एनर्जेटिक महसूस करते हैं. आयुर्वेद की मानें तो वक्त पर सोने और उठने से आप कई रोगों से छुटकारा पा सकते हैं.
ज्यादा देर तक सोने से होता है हार्ट अटैक का खतरा
सुबह देर तक सोने से हार्ट अटैक का भी खतरा बढ़ सकता है. एक रिपोर्ट की माने तो देर तक सोने से लेफ्ट वेंटिकुलर का वजन बढ़ जाता है जिसके चलते ऐसी गंभीर समस्या पैदा हो जाती है. इसलिए सही समय पर उठना शरीर के लिए काफी महत्वपूर्ण है.

सुबह सही समय पर उठने से होगी नेगेटिविटी दूर
सुबह सही समय पर उठने से आप एकदम फ्रेश महसूस करेंगे और नेगेटिविटी से भी दूर रह पाएंगे. ऐसा माना जाता है की सुबह 5 बजे उठना आपके शरीर के लिए काफी अच्छा होता है. उगते सूरज को देखने से आप काफी पॉजिटिव महसूस करेंगे और कई तरह की मानसिक चिंताओं से भी मुक्ति पा सकेंगे.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं