Diet Tips: आज की भागती – दौड़ती जिंदगी में मानसिक और शारीरिक कमजोरी बहुत ही आम बात है. इंटरनेट पर इसका सबसे बड़ा कारण नींद की कमी या मोबाइल के बढ़ते इस्तेमाल को बताया जाता है. मगर कई बार शारीरिक कमजोरी खून की कमी से भी होती है. अकसर लोग इसपर ध्यान नहीं देते हैं. विटामिन बी12 (Vitamin B12) को शरीर में खून बनाने का मुख्य स्रोत माना जाता है. आइए जानते हैं वो कौनसे फूड्स हैं जो शरीर में विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए खानपान का हिस्सा बनाए जा सकते हैं.
कमजोर हड्डियों से परेशान महिलाओं के लिए अच्छी हैं कैल्शियम से भरपूर ये चीजें, Bones हो जाएंगी मजबूत
विटामिन बी12 की कमी के लिए फूड्स | Foods To Get Rid Of Vitamin B12 Deficiency
शरीर में विटामिन बी12 की कमी के कारण कई गंभीर बीमारियां जन्म लेती हैं। इन्हें नजरंदाज नहीं किया जा सकता है. इसके लिए विटामिन बी12 में चीजों का सेवन जरूरी है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
- कमजोर याददाश्त
- थकान
- सिरदर्द
- एकाग्रता में कमी
अक्सर डॉक्टर खून की कमी को दूर करने के लिए लाल फल और सब्जियां जैसे, अनार, बीटरूट, वगैरह खाने की सलाह देते हैं. मगर रिसर्च के मुताबिक अनार (Pomegranate) में सबसे अधिक मात्रा में विटामिन सी (Vitamin C) मौजूद होता है.
खून की कमी और कमजोरी दूर करने के लिए यह जानना जरूरी है कि किन खाने की चीजों में विटामिन बी12 अधिक मात्रा में पाया जाता है. प्रमुख विटामिन बी12 संपन्न खानपान की चीजें ये हैं.
दूधदूध हम सबके जीवन में रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीज है, मगर इसकी गुणवत्ता की जानकारी हमें कई बार नहीं होती है. यह सभी प्रकार के विटामिन, खासतौर से विटामिन बी12 रिच होता है. साथ ही इसमें मिलने वाला प्रोटीन और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत करता है.
अंडाअंडे में मौजूद बायोटीन और प्रोटीन मसल्स के बढ़ने और उन्हें मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं. इससे स्किन और बालों को भी मजबूती मिलती है. अंडे में विटामिन बी12 प्राकृतिक रूप में मौजूद रहता है. यह शरीर में रेड ब्लड सेल्स बढ़ाने में भी मदद करता है.
मछलीयह सीफूड सबसे अधिक प्रसिद्ध और आसानी से उपलब्ध होने वाला फूड है. इसमें मौजूद न्यूट्रीएंट्स (Nutrients) में कमजोरी और थकावट को दूर करने वाले गुण होते हैं. यह ओमेगा फैटी एसिड रिच फूड है जिससे दिमाग तेज होता है.
कई जानवरों की लीवर में विटामिन बी12 भरपूर मात्रा में पाया जाता है. प्रोटीन बनाने वाले सारे अमीनो एसिड्स भी इसमें मिलते हैं. साथ ही जिंक, आयरन, कॉपर जैसी कमियां भी ठीक होती हैं. (प्रस्तुति - अंकित श्वेताभ)
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं