बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) की नई फिल्म 'शकुंतला देवी' (Shakuntala Devi) 31 जुलाई 2020 को ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. हालांकि, कोरोनावायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के कारण विद्या बालन (Vidya Balan) अपनी फिल्म का प्रमोशन हमेशा की तरह नहीं कर पा रही हैं और इस वजह से वह अपनी फिल्म का ई-प्रमोशन (E-Promotion) कर रही हैं. विद्या बालन इंस्टाग्राम (Vidya Balan Instagram) पर अपनी फिल्म 'शकुंतला देवी' का ई-प्रमोशन कर रही हैं. इसके लिए वह रोजाना अलग-अलग एथनिक आउटफिट्स में अपनी पिक्स शेयर कर रही हैं. तो चलिए आपको दिखाते हैं विद्या बालन के खूबसूरत एथनिक लुक्स
चैरी शेड आउटफिट में विद्या बालन
-
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में बोलीं बासिस्ट मोहिनी डे: 'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा
विद्या बालन ने अपने प्रमोशन की शुरुआत उर्वशी कौर के चैरी शेड एन्सेंबल से की है. उनके इस कोटन ट्यूनिक ड्रेस का गला वी शेप्ड है. उन्होंने इसे सेम कलर के धोती पैंट्स के साथ पेयर किया है और डुअल टोन हील्स के साथ अपना लुक कंप्लीट किया है. वहीं उन्होंने फंकी ईयररिंग्स, ब्रैसलेट और बालों में पोनीटेल के साथ अपने मेकअप स्टाइल को कंप्लीट किया है. विद्या बालन ने कोल्ड आइज, लाइट आइ शैडो और रेड लिप टिंट का इस्तेमाल किया है. इस आउटफिट में विद्या बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं.
येलो फ्लोलर आउटफिट में विद्या बालन
अपने दूसरे ई-प्रमोशन राउंड के लिए विद्या बालन ने खूबसूरत येलो आउटफिट को चुना है. इसे आयुष केजरीवाल ने डिजाइन किया है. इस पर खूबसूरत पिंक और लाल रंग के फूल बने हैं और हरी रंग की पत्तियां बनी हुई हैं. उन्होंने येलो कुर्ते को येलो पजामे के साथ ही मैच किया है. गोल्ड टोन्ड खूबसूरत ईयरिंग्स और मरून नेलपेंट के साथ विद्या ने अपने फैशन गेम को एक स्केल ऊपर बढ़ाया है. उन्होंने अपने इस लुक को भी पोनी टेल और मेट रेड लिप्स के साथ कंप्लीट किया है.
ऑरेंज साड़ी में विद्या बालन
अपने आखिरी ई-प्रमोशनल राउंड के लिए विद्या ने खुद को कोयंबटूर ऑरेंज कोटन साड़ी के साथ स्टाइल किया. विद्या की इस साड़ी के पल्लू पर निवि स्टाइल में कैरी किया है. इस साड़ी के पल्लू पर जरी डिजाइन किया गया है. उन्होंने अपनी साड़ी को येलो कलर के हाफ स्लीव्ज ब्लाउज के साथ कंप्लीट किया. विद्या ने साड़ी के साथ अपने आधे बालों को टाई-अप किया है. उन्होंने लाल बिंदी, कोहल्ड आइज, हैवी मस्कारा और रेड टिंट के साथ अपना मेकअप कंप्लीट किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं